इंदौर। खजराना पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (डोर) की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 14 रोल चाइनीज मांझा जब्त किया, जिसकी कीमत 2,800 आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की जा रही है। पुलिस कमिश्नर के घातक चाइनीज मांझा की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, सूचना मिली थी कि खजराना क्षेत्र के सूरज नगर में दो व्यक्ति अलग-अलग दुकानों पर प्लास्टिक की थैलियों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहें हैं। टीम ने मौके पर छापा मारा और आरोपी संतोष कौशल (38) निवासी सूरज नगर से 6 रोल चाइनीज मांझा जब्त किए गए। वहीं, दूसरे आरोपी विवेक पांचाल (22) निवासी सूरज नगर से 8 रोल चाइनीज मांझा जब्त किए गए है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।