4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

महंत धीरेन्द्र शास्त्री की भीलवाड़ा में ललकार, बोले- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं

बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को भीलवाड़ा में हिंदू विरोधी ताकतों को ललकारा। उन्होंने कहा कि तुम छेड़ोगे तो अब हम छोड़ेंगे नहीं। सनातन धर्म का परचम लहराए रखने के लिए जरूरी है कि हिंदू एकजुट रहें। हिंदू विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Google source verification

भीलवाड़ा। बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को भीलवाड़ा में हिंदू विरोधी ताकतों को ललकारा। उन्होंने कहा कि तुम छेड़ोगे तो अब हम छोड़ेंगे नहीं। सनातन धर्म का परचम लहराए रखने के लिए जरूरी है कि हिंदू एकजुट रहें। हिंदू विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शास्त्री ने यहां तेरापंथ नगर के आरसीएम ग्राउंड पर बुधवार से शुरू पांच दिवसीय हनुमंत कथा के पहले दिन खचाखच भरे पांडाल में यह बात कही।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर व जयकारे लगाकर जोश दिया। हनुमंत की चौपाई व सांवरिया समेत कई भजनों व गीतों पर श्रद्धालु पंडाल में झूमते नजर आए। शास्त्री ने चिरपरिचित अंदाज में चुटकियां ली। कई बार तालियां बजाई और ताल ठोकी। चटकारे लिए व तंज कसे। उन्होंने भीलवाड़ा व राजस्थान के लोगों के लिए श्रद्धापूर्वकपगले की भी बात कही। कहा कि वे विभिन्न जातियों में बंटे होने के बावजूद जब कोई बात होती है तो एक रहते हैं। हमें जातियों से ऊपर उठकर एक बने रहना है और हिंदूत्व को जगाना है।

शास्त्री ने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के साथ ही प.बंगाल व मणिपुर के साथ ही विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा की घटना पर चिंता जताई। प्रयागराज मेंं हो रहे महाकुम्भ को लेकर अखाड़ा परिषद के बयान के समर्थन की बात दोहराई। राजस्थान को वीरों की भूमि बताया व भीलवाड़ा की भूमि को नमन भी किया। मंच पर हनुमान टेकरी के काठियाबाबा आश्रम के महंत बनवारीशरण समेत कई साधु संतों का सानिध्य रहा।

बड़ी खबरें

View All

समाचार