12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: किन्नर बन कर लूट पाट करने वाली तीन महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, जबरदस्ती छेनतीं थीं आभूषण

में किन्नर बन कर लूटपाट करने वाली तीन महिलाओं सहित उनके ड्राइवर को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीते दिनों इन्हीं महिलाओं ने मऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की पत्नी से छिनैती की थी। पुलिस तभी से इनकी तलाश में थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Nov 11, 2024

मऊ जिले में किन्नर बन कर लूटपाट करने वाली तीन महिलाओं सहित उनके ड्राइवर को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीते दिनों इन्हीं महिलाओं ने मऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की पत्नी से छिनैती की थी। पुलिस तभी से इनकी तलाश में थी।


ये महिलाएं किन्नर का रूप बना कर इधर उधर गांव में घूमतीं थीं, और घर में महिलाओं को अकेले देखकर घुस जाती थीं। पहले तो ये महिलाएं धर्म का डर दिखा कर वसूली करतीं थीं,और अगर इसके लिए कोई तैयार नहीं होता था तो मौका पाते ही आभूषण छीन कर फरार हो जाती थीं।


इस लूट पाट में इनका ड्राइवर भी शामिल रहता था।
इस संबंध में सीओ दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि यही महिलाएं मऊ के कचहरी मोड़ स्थिति मऊ के प्रतिष्ठित डॉक्टर गंगा सागर सिंह की पत्नी कुसुम सिंह से उनके घर से छिनैती करके भागी थीं।
घटना के बाद से कोतवाली पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर मऊ पुलिस ने उन्हें कचहरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गईं ये महिलाएं खुशबुनिसा, निकुरी उर्फ हजारा खातून,सफरीना और अफजाल अंसारी हैं।ये सभी गाजीपुर की निवासिनी हैं।
पुलिस ने इनके पास से छीने गए आभूषण और नगद रुपए बरामद किए हैं।