
भीलवाड़ा। राजमेस में आने वाले सभी 17 मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक शिक्षक 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। आरएमसीटीए भीलवाड़ा अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर पीड़ा को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। 23 जुलाई को राजमेस मुख्यालय जयपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने बजट सत्र में घोषणा की थी कि राजमेस में भी राज्य सेवा नियमो को एडोप्ट किया जाएगा। परन्तु वित विभाग व राजमेस ने इन नियमो को वर्तमान में कार्यरत सभी चिकित्सक शिक्षको पर लागू ना कर 1 अगस्त 2024 के पश्चात नव नियुक्त होने वाले चिकित्सक शिक्षकों परलागू करने का तथा वर्तमान में कार्यरत चिकित्सक शिक्षको को डाईंग केडर घोषित कर हाशिये पर धकेलने का तथा वर्तमान अधुरे व घटिया राजमेस नियम ही लागू रखे जाने का अतार्किक निर्णय लिया। चिकित्सक शिक्षक राजमेस व वित विभाग के बदनियति से लिए निर्णयों से आहत व आक्रोशित है। ऐसे में भीलवाड़ा, अलवर, बाडमेर, भरतपुर, बूंदी, चितौडगढ, चुरू, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, हनुमानगढ, झालावाड, करौली, पाली, श्रीगंगानगर, सीकर, सिरोही के चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। भीलवाड़ा में हड़ताल को लेकर बैठक भी हुई इसमें सभी चिकित्सक शिक्षकों ने भाग लिया।
Updated on:
18 Jul 2024, 7:49 PM IST
Published on:
18 Jul 2024, 6:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.