
Misrikh Lok Sabha Chunav Result 2024
Misrikh Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज यानी मंगलवार को घोषित हो चुके हैं। मिश्रिख लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अशोक कुमार रावत की जीत हुई है। अशोक कुमार रावत ने सपा की संगीता राजवंशी को एक रोचक मुकाबले में मात दी। अशोक कुमार रावत ने करीब 33406 मतों से हराया।
मिश्रिख लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
|---|---|---|
| 1. अशोक कुमार रावत | भारतीय जनता पार्टी | 475016 |
| 2. संगीता राजवंशी | समाजवादी पार्टी | 441610 |
| 3. बी आर अहिरवार | बसपा | 111945 |
हरदोई जिले में दो लोकसभा सीटें आती हैं। इनमें से एक हरदोई लोकसभा सीट है और दूसरा मिश्रिख लोकसभा सीट। दोनों ही सीटें एससी-रिजर्व्ड हैं और यहां पर भाजपा का कब्जा है। महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, हरदोई और कानपुर जिलों की कुछ विधानसभाओं को मिलाकर मिश्रिख की लोकसभा सीट बनती है।
साल 2019 में बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार रावत ने करीब एक लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। अशोक रावत को कुल 5 लाख 34 हजार वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बसपा की उम्मीदवार नीलू सत्यार्थी रही थीं। नीलू सत्यार्थी को कुल 4 लाख 33 हजार वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस की मंजरी राही को 26 हजार 505 वोट मिले थे।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में देश भर में मोदी की लहर थी। उस बार भाजपा को जीत तो मिली थी, लेकिन मुकाबला कांटे का रहा था। हार जीत का फैसला महज 87 हजार वोटों के अंतर से हुआ था। बीजेपी की अंजू बाला और बसपा के अशोक रावत के बीच मुख्य मुकाबला था। अंजू बाला 4 लाख 12 हजार वोट पाकर विजयी हुई थीं। वहीं अशोक कुमार रावत महज 3 लाख 25 हजार वोट पाकर चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में सपा के उम्मीदवार जय प्रकाश को 1 लाख 94 हजार वोट मिले थे।
Updated on:
05 Jun 2024 12:47 am
Published on:
04 Jun 2024 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
