1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

कुत्तों की नसबंदी पर 44 लाख रुपए खर्च करेगा नगर निगम

burhanpur news

Google source verification

बुरहानपुर.शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की संया पर नियंत्रण लगाने के साथ लोगों को कुत्तों के भय से निजात दिलाने के लिए नगर निगम कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के साथ नसबंदी कराएगा। चौथी बार टेंडर जारी करने पर एक एजेंसी से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू हो ग्ई। एक कुत्ते की नसबंदी पर करीब 1100 रुपए का खर्च आएगा, इसलिए निगम जमीन तलाश रहा है जहां पर नसबंदी के लिए ओटी बनेगा। साथ ही 6 दिनों तक कुत्तों को निगरानी में रखने के बाद पहचान के लिए काट पर निशान लगाकर वापस छोड़ा जाएगा।