
Nostredamus Ki Bhavishyavaiya 2023 : दुनिया को लेकर भविष्यवाणियों पर चर्चा की जाए तो फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की अब तक की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां उन्होंने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में की हैं। नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों पर यकीन करने वालों के मुताबिक नास्त्रेदमस ने 1566 में अपनी मौत से पहले 6, 338 भविष्यवाणियां लिखी हैं। इसमें हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा इसका भी जिक्र किया गया है। तो वहीं नास्त्रेदमस ने क्रांति से लेकर युद्ध तक की हमारी दुनिया की रूपरेखा तय करने वाली कई भविष्यवाणियां की हैं।
इन जानकारों का कहना है कि हिटलर के उदय, दूसरे विश्वयुद्ध और अमेरिका में वल्र्ड ट्रेड सेंटर के आतंकी हमले के साथ ही कोरोना के बारे में भी उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी थी। वहीं साल 2023 को लेकर भी नास्त्रेदमस ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। खतरनाक और डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। साल 2023 में कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध संकट के बीच दुनिया के सामने सबसे बड़ा प्रश्न अब यही है कि वास्तव में 2023 अब कैसा होगा...?
यहां जानें क्या लिखा है नास्त्रेदमस ने
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी को कुछ इस तरह लिखा है- 'सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग।' कई लोग इसे विश्वयुद्ध मानते हैं। लोगों का मानना है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल जाएगा। कई लोगों का मानना है कि चीन और ताइवान के बीच संघर्ष शुरू हो सकता है। इसके साथ ही मानते हैं कि ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका आएगा और यह एक बड़े युद्ध की शक्ल ले लेगा।
मंगल ग्रह पर पहुंचेंगे लोग
मंगल ग्रह को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। जिसे कुछ इस तरह लिखा गया है- 'मंगल पर रोशनी गिर रही है।' कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने इंसान के लाल ग्रह पर कदम रखने से जुड़ी भविष्यवाणी की है। वहीं कई लोगों का मानना है कि इंसानों को मंगल पर पहुंचाने से जुड़े मिशन में एक बड़ी कामयाबी इस साल मिल सकती है। स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क मंगल पर इंसानों की कॉलोनी बसाने की बात कह चुके हैं। वह 2029 तक मंगल पर इंसानों को भेजना चाहते हैं। इसलिए हो सकता है कि 2023 में मंगल से जुड़ा कोई मिशन एलन मस्क के दिमाग में हो। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि मंगल पर पहुंचाने से संबंधित मिशन को बड़ी सफलता मिल सकती है।
की है नए पोप की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में से एक है 'पोप का बदलना।' अगर ऐसा होता है तो पोप फ्रांसिस की जगह कोई और आएगा। नास्त्रेदमस के मुताबिक पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। उनकी जगह जो भी लेगा वह एक स्कैंडल को जन्म देने वाला पोप होगा।
आसमान की आग का जिक्र
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में लिखा है- 'शाही भवन पर आकाशीय आग।' कई लोग इस भविष्यवाणी की व्याख्या नई सभ्यता के उदय होने से करते हैं। वहीं कई लोग इसे दुनिया खत्म होने का संकेत बताते हैं तो, कई लोग इसकी व्याख्या दुनिया के नए कानून से करते हैं।
दो महान शक्तियां होंगी साथ
नास्त्रेदमस ने दिलचस्प तरीके से दो महान शक्तियों के एक साथ नया गठबंधन बनाने की भविष्यवाणी भी की है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में ये गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा। हालांकि उन्होंने इसमें यह भी जिक्र किया है कि इसके प्रभाव अच्छे होंगे लेकिन, लंबे समय तक नहीं रहेंगे।
देश दुनिया पर मंडराएगा आर्थिक संकट
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होने से देश दुनिया में आर्थिक संकट पैदा होगा। नतीजा यह होगा कि दुनिया में त्राहि-त्राहि मचेगी। इस भविष्यवाणी के लिए नास्त्रेदमस ने लिखा था, 'गेहूं इतना ऊंचा उठेगा कि आदमी एक दूसरे को खा जाएंगे।' इस भविष्यवाणी को लोग यूक्रेन और रूस के युद्ध से जोड़कर देख रहें हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनियाभर में गेहूं की कमी हुई है।
Updated on:
25 Feb 2023 01:10 pm
Published on:
25 Feb 2023 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
