23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2022: शनिचरी अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इसका सूतक काल और समय

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण किन्हें देगा विशेष लाभ, पढ़े यहां

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Apr 08, 2022

First Surya grahan of 2022

First Surya grahan of 2022 on Shanichari Amavasya

First Solar Eclipse: इसी माह यानि अप्रैल में जल्द ही साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है। 2 सूर्य ग्रहण और 2 चन्द्र ग्रहण के चलते साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार वैसाख माह की अमावस्या तिथि पर यानि शनिचरी अमावस्या के दिन पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। 30 अप्रैल के दिन शनिवार और अमावस्या होने के चलते इसे शनिचरी अमावस्या (Shanichari Amavasya) कहा जा रहा है। बताया जाता है कि इस ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा क्योंकि यह भारत से नहीं देखा जा सकेगा—

2022 का पहला सूर्य ग्रहण : First Solar Eclipse of 2022
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। जिसके चलते इस दौरान चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही आंशिक रूप से ढ़केगा है यानि ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देने के चलते देश में इस सूर्यग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा।

वहीं यहां ये बात जान लें कि ग्रहण का सूतक लगने पर कई नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण माना जाता है, जबकि सूतक नहीं लगने पर किसी तरह के ग्रहण से संबंधित नियम मानने की अनिवार्यता नहीं होती। 30 अप्रैल 2022 को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा।

यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा, जो विभिन्न राशियों पर अपना असर भी दिखाएगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर आदि क्षेत्रों से दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का समय : Time of Surya Grahan
साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि में लगने जा रहा है, ऐसे में यह ग्रहण रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

ध्यान रहे कि ग्रहण की दृश्यता के अनुसार ही इसके प्रभाव के बारे में अंदाजा लगया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो जो ग्रहण जहां दिखाई देता है, वो वहां के लोगों पर अपना विशेष प्रभाव डालता है। इसी कारण उसका सूतक काल भी मान्य होता है।

ऐसे में यदि कोई ग्रहण जब भारत में नजर आता है तो भारत में उसका सूतक काल मान्य होता है। वहीं यदि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आता है तो सूतक काल मान्य नहीं होता है।

किसी भी प्रकार के ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। साथ ही मंदिर के कपाटों को तक बंद कर दिया जाता है।

30 अप्रैल 2022 के सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर होगा विशेष असर-

वृषभ राशि
यह सूर्य ग्रहण आपकी राशि में ही लगेगा। ऐसे में इसके सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर ही देखने को मिलेंगे। इस ग्रहण का वृषभ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ने से कार्यों में आ रही अड़चने खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते धन लाभ के कई मौके मिलेंगेगे।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह एक वरदान की तरह होगा। योजानाओं में सफलताएं मिलने के साथ ही आपके मान-सम्मान में भी बढ़ौतरी होगी। यात्रा से लाभ होगा।

तुला राशि
आपके भाग्य में सूर्य ग्रहण के प्रभाव से वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने के साथ ही व्यापार में फायदा होने की संभावना है। निवेश लाभदायक रह सकता है।

धनु राशि
सूर्यग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए वरदान जैसा रहने की संभावना है। लाभ के मौकों की शुरुआत के गीच समय आपका साथ देगा। सरकारी कार्य में सफलता के साथ ही भाग्य का हर जगह साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा।