1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में पुलिस ने वाहनों से उतारी काली फिल्म, बिना नम्बरी वाहन जब्त

भीलवाड़ा जिले में लग्जरी वाहनों पर काले शीशे, बिना नंबरी वाहन एवं नशे में वाहन संचालन के खिलाफ मुहिम दूसरे दिन भी जारी रही। दो दिन में डेढ़ सौ से अधिक वाहन शहर में जब्त किए जा चुके है। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों पर वाहन नम्बर के बजाए जाति सूचक चिंह मोर्डिफाई तरीके से लिखे पाए गए।

Google source verification

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में लग्जरी वाहनों पर काले शीशे, बिना नंबरी वाहन एवं नशे में वाहन संचालन के खिलाफ मुहिम दूसरे दिन भी जारी रही। दो दिन में डेढ़ सौ से अधिक वाहन शहर में जब्त किए जा चुके है। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों पर वाहन नम्बर के बजाए जाति सूचक चिंह मोर्डिफाई तरीके से लिखे पाए गए।

नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने गुरुवार को शहर में सड़क पर आम जन को सुरक्षित रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। इसी के तहत सिंह ने एएसपी विमल सिंह, डिप्टी अशोक जोशी व श्याम सुन्दर विश्नोई के साथ शहर का भ्रमण किया। सांयकालीन गश्त को चैक किया। शहर के थानाधिकारियों को शराब पीकर वाहन चलाने, मोडिफाइड व काले शीशे चढ़े वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई तथा शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें गठित की।

शहरी क्षेत्र में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर 08 वाहन व एमवी एकट में 50 वाहन जब्त किए। इसी प्रकार काली रील लगी होने पर 07 वाहन चालकों व एमवी एक्ट में 93 वाहनों का चालान किया। पुलिस एक्ट में 67 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 01 संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया।