10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षक बना भक्षक: तीसरी भी हुई बेटी तो नौ दिन की नवजात के पेट में घोंप दिया चाकू

father Kills daughter in Chennai

2 min read
Google source verification
father Kills daughter in Chennai

चेन्नई. दो बेटियों के बाप ने तीसरी भी लड़की होने पर दिल को झकझोर देने वाली घटना को अंजाम देते हुए मात्र नौ दिनों की अपनी नवजात की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने कत्ल के आरोप में बाप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाप की हैवानियत का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से हुआ।

इस हैवानियत को अंजाम देने वाले व्यासरपाडि के सुंदरम चौथे अवेन्यू के रहने वाले राजकुमार (40) को सलाखों के पीछे डाल दिया है। राजकुमार मछली ढोने वाली रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी का नाम विजयलक्ष्मी (34) है। राजकुमार के दो बेटियां वंशिका (5) और तेजश्री (3) हैं।

पेट से निकल रहा था खून

ऐसे में तीसरी बार गर्भवती हुई विजयलक्ष्मी ने 28 जून को बेटी को जन्म दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद विजयलक्ष्मी नवजात का गहन ध्यान रख रही थी। विजयलक्ष्मी ने सात जुलाई को देखा कि नौ दिनी उसकी बच्ची के पेट में घाव है और खून बह रहा है। वह नवजात को लेकर तत्काल एगमोर शिशु अस्पताल भागी। वहां दो दिन चले उपचार के बाद बच्ची की मौत हो गई। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
चाकू से हुई हत्या

इस बीच बुधवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो डॉक्टर हैरान रह गए। रिपोर्ट के अनुसार नवजात की हत्या की वजह चाकू घोंपना थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से तत्काल जिला बाल संरक्षण अधिकारी को इसकी सूचना दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी प्रीतिशा की शिकायत पर व्यासरपाडि पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की।

बाप को थी बेटे की चाह

जांच में शक के चलते पुलिस ने बच्ची के बाप राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने सच उगला कि उसे तीसरा बेटा चाहिए था। उसे यकीन था कि बेटा ही होगा लेकिन जब बेटी हुई तो वह निराश हो गया। घटना वाले दिन बच्ची जब नींद में थी तो उसने पेट में चाकू घोंपकर उसे मार डाला। फिर चुपचाप बाहर चला गया जैसा कि कुछ हुआ ही नहीं और बाद में सामान्य दिनों की तरह घर लौट आया। राजकुमार को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सिलसिले में राजकुमार की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।