बारिश की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई थी, लेकिन देर रात होते-होते यह मूसलधार में तब्दील हो गई। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं, कुछ मोहल्लों में गली-मोहल्ले पानी से लबालब हैं।