प्रतिभागियों ने रोबोटिक इंस्पेक्शन टूल्स, कस्टमाइज्ड मेंस एथनिक गारमेंट्स, सस्टेनेबिलिटी सॉफ्टवेयर और लॉजिस्टिक जैसे कई इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत किए। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त सचिव मुनेश लांबा, टाई राजस्थान की प्रेसिडेंट डॉ. शीनू झंवर, और टाई ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के पूर्व चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और स्टार्टअप्स को बधाई दी।