27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में दिख जाए ये सुंदर पक्षी तो समझ लें, घर आ गई लक्ष्मी

सपने में दिख जाए ये सुंदर पक्षी तो समझ लें, घर आ गई लक्ष्मी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 21, 2020

सपने में दिख जाए ये सुंदर पक्षी तो समझ लें, घर आ गई लक्ष्मी

सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो कि हर व्यक्ति देखता है। सपने देखने पर किसी का कोई बस नहीं होता। हर व्यक्ति सपने में कुछ भी देख सकता है। कोई अद्भुत चीज़ या फिर सामान्य जीवन में दिखने वाली कोई चीज़।

पढ़ें ये खबर- शिव मंदिर जा रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में कुछ चीजों को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है तो कभी सपनों में कुछ चीजों को देखना बहुत अशुभ। शास्त्र के अनुसार ये सपने हमें भविष्य के लिये कुछ संकेत देते हैं। जिनके बारे में अगर हमें जानकारी हो तो हम उनके लिये तैयार रहें। तो आइए जानते हैं सपने में मोर को देखने का क्या मतलब होता है....

सपने में नाचता हुआ दिखे मोर

स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में नाचता हुआ मोर दिखाई दे तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ये सपना आपके आने वाली परेशानियों के लिये अलर्ट करता है आपपर सबकी नजरें हैं और आप अपने आने वाले समय में थोड़ा संभलकर कदम उठाएं। वरना आपकी एक गलती से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अगर सपने में काला मोर दिखाई दे तो

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में अगर काले रंग का मोर दिखाई दे तो समझ लें कि जल्द ही आने वाले समय में आपके प्रति अफवाहें फैलने वाली है। इसलिये किसी के सामने अपनी बाते रखने से पहले सोच लें कहीं ऐसा ना हो की आप किसी से अपनी बात शेयर करें और वह अफवाह फैल जाए।

सपने में दिखाई दे सफेद रंग का मोर

स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सफेद रंग का मोर दिखाई दे तो इसका मतलब आपको अपने घमंड पर थोड़ा सा कंट्रोल करना होगा। दूसरों के सामने खुद का पॉजिटिव साइड दिखाएं। अन्‍यथा हो सकता है कि आप जिसे अपना पक्ष रखना समझें लोग उसे आपका घमंड समझ बैठें।

अगर इन रंगों के मोर दिखाई दें तो


स्‍वप्‍नशास्‍त्र के मुताबिक, अगर आपको सपने में बैंगनी रंग का मोर दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का मतलब माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बनने वाली है और आपको जल्द ही सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। इसके अलावा किसी जगह पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी।

अगर एक साथ कई मोर दिखाई दें तो

स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार अगर सपने में आपको एक साथ एक से अधिक मोर दिखाई दें तो समझ लें कि कुछ बेहद खास होने वाला है। मान्‍यता है कि यह आपके लिए भाग्‍य में होने वाले प्रबल सुखद बदलाव का संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में अच्‍छा समय शुरू होने वाला है। वहीं अगर आपको मोर का पंख दिखाई दे तो समझ लें कि जिंदगी को लेकर आपके नजरिए में आध्‍यात्मिक परिवर्तन होने वाला है।