
Sawan 2019: सावन में शुरू 11 दिनों तक लगातार कर लें ये काम, होगा चमत्कार
सावन का पवित्र माहीना शुरू हो चुका है, 17 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा। वहीं इस एक महीने सभी शिव भक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए यह माह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार सावन महिने ( sawan ) में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय व पूजा-पाठ की जाती है। कुछ विशेष उपाय भी बताए हैं, जिन्हें करने से शिव जी जल्द ही प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं सावन के विशेष व चमत्कारी उपाय...
पंडित जी के अनुसार सावन का महीने ( Sawan Start Date 2019 ) शुरू होते हैं पहले के 11 दिन आपको यह उपाय करना है। शिव जी को 11 चावल, 11 दिन तक 11 मंत्रों के साथ मन ही मन कुश आसन पर बैठ इन चमत्कारी मंत्रों का जप करें। यह उपाय यदि पूरी श्रद्धा से किया जाए तो व्यक्ति की मनोकामना जल्द पूरी होती है और वे प्रसन्न होते हैं। यह प्रयोग जातक को अथाह दौलत और सफलता दिलवाता है...
ॐ अघोराय नम:
ॐ पशुपतये नम:
ॐ शर्वाय नम:
ॐ विरूपाक्षाय नम:
ॐ विश्वरूपिणे नम:
ॐ त्र्यम्बकाय नम:
ॐ कपर्दिने नम:
ॐ भैरवाय नम:
ॐ शूलपाणये नम:
ॐ ईशानाय नम:
ॐ महेश्वराय नम:
Published on:
17 Jul 2019 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
