24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनिया गांधी की शिमला में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल बोला – अब ठीक हैं

रविवार शाम सोनिया गांधी को तकलीफ शुरू हुई। उसके बाद उन्हें आननफानन में शिमला के एक बड़े अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jun 07, 2025

Sonia Gandhi Birthday

सोनिया गांधी निजी काम से शिमला गई थीं। ANI

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को शिमला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। वह निजी यात्रा पर शिमला गई थीं और 7 जून की शाम दिल्ली लौटने वाली थीं। डॉक्टरों ने बताया कि उनका बीपी बढ़ा हुआ था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

IGMC शिमला का बड़ा अस्पताल

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (IGMC) शिमला के बड़े अस्पतालों में से एक है। वहां के एक सीनीयर डॉक्टर ने कहा कि सोनिया गांधी को चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। हमने उनकी पूरी जांच की। उनका बीपी थोड़ा बढ़ा हुआ था। अब उनकी हालत स्थिर है।

रूटीन चेकअप के लिए गईं अस्पताल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रमुख्र मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी अब ठीक हैं। उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टर उनकी देखभाल में लगे हैं। अस्पताल की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हेल्थ मिनिस्टर ने लिया हालचाल

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अस्पताल पहुंचकर सोनिया गांधी की स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उना के दौरे पर गए थे। यह खबर सुनकर वह शिमला लौट आए हैं। सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के छाराबरा स्थित प्राइवेट रेजिडेंस में ठहरी हुई थीं। गांधी परिवार गर्मियों में वहां अकसर जाता रहता है।