मार्ग में लगाए गए स्ट्रीट लाइट में से आधे से ज्यादा की बत्ती गुल हो चुकी है। स्ट्रीट खंभों की लाइट बंद पड़ी हुई है। एकाध खंभे ही जलते रहते हैं। ऐसे में शाम के बाद नहरिया बाबा मंदिर मार्ग पूरी तरह अंधेरे में खो जा रहा है। इस मार्ग में अब रिहाइशी इलाके भी बन चुके हैं। दिन-रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते शाम के बाद इस मार्ग पर चलने पर हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर वार्ड क्रमांक 6 मोहल्ले से लेकर मंदिर तक स्ट्रीट लाइट तो केवल शोपीस साबित हो रहा है। इधर ये हालात हफ्ते दिन से बने हुए हैं और वार्ड पार्षद के द्वारा जानकारी देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वार्ड पार्षद अमित यादव ने बताया कि इस समस्या से नपा सीएमओ और नगरपालिका अध्यक्ष दोनों को मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक किसी तरह की पहल नहीं हो रही है। मार्ग अंधेरे में ही डूबा हुआ है।