2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घंटाघर पर फुटपाथी विक्रेताओं ने किया जमकर हंगामा, सड़क पर बैठकर लगाया जाम

-प्रशासन ने सड़क पर दीपक और पूजन सामग्री बेचने पर रोक लगाते हुए तहसील ग्राउंड पर दुकान लगाने दी थी जगह

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Aakash Tiwari

Oct 28, 2024

-प्रशासन ने सड़क पर दीपक और पूजन सामग्री बेचने पर रोक लगाते हुए तहसील ग्राउंड पर दुकान लगाने दी थी जगह
-सुबह हटाने की कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने प्रशासन की कार्रवाई को ठहराया अनुचित, अधिकरियों से हुई तीखी नोंक झौंक
दमोह. घंटाघर पर रविवार की सुबह फुटकर व्यापारियों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, नपा अमला और पुलिस बल मौजूद था। व्यापारियों को यहां से हटने और तहसीलग्राउंड पर दुकान लगाने के लिए कहा गया। जब व्यापारी नहीं माने तो प्रशासन ने सड़क पर लगी दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज व्यापारियों ने बीच घंटाघर पर हंगामा खड़ा कर दिया। व्यापारियों ने खासकर महिलाएं सड़क पर बैठ गर्इंं और वाहनों को आने-जाने से रोक दिया। जेसीबी से हटाए गए सामान के विरोध में प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। फुटकर व्यापारियों का कहना था कि दीपावली पर्व पर ही क्यों हटाया जा रहा है। घर चलाने के लिए छोटा सा धंधा करते हैं। मिटी की दिये बेचतें हैं। तहसीलग्राउंड पर शिफ्ट करने से माल ढुलाई का पैसा कहां से लाएंगे। बता दें कि घंटाघर मार्ग पर एक सैकड़ा से ज्यादा फुटकर व्यापारी सड़क किनारे अपनी-अपनी दुकानें लगाते आ रहे हैं। त्योहारों पर इस वजह से खरीददारों की भीड़ बढ़ जाती है। इस बार प्रशासन ने घंटाघर में जाम के हालात न बने इसलिए इन्हें यहां से शिफ्ट करने की पहल की थी। व्यापारियों का कहना था कि उन्हें विश्वास में लिए बिना ही अचानक यह कार्रवाई की गई है, जो गलत है।
-प्रशासनिक अधिकारियों से उलझी महिलाएं, हुई तीखी नोक झोंक
घंटाघर पर करीब ३ घंटे चले इस घटनाक्रम के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार व नपा अधिकारी व्यापारियों को समझाने के लिए उनके बीच पहुंचे। उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी नहीं माने। महिलाओं ने कहा कि गरीब परिवार के लोग दिये व प्रसाद बेचकर घर चलते हैं। यहां से हटाने से पहले सूचना देना थी, लेकिन अचानक कार्रवाई कर सामान फेक दिया गया। इस दौरान महिलाओं व अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक हुई।

अफसरों की यह गुंडागर्दी है
मंहगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। घंटाघर पर दुकान लगाने से हमें ढुलाई ज्यादा नहीं लगती है। दूसरी जगह पर हमें काफी नुकसान होगा। प्रशासन को यह बात समझनी चाहिए।
अनिता चक्रवती, व्यापारी

सामान फैक दिया..

सड़क पर पक्का अतिक्रमण जिन्होंने किया है। वह अधिकारियों को नजर नहीं आ रहा है। हमारे सड़क पर बैठने से परेशानी हो रही है। प्रशासन की यह कार्रवाई गलत है।

ऊषा चक्रवती, व्यापारी

Story Loader