3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के कई जिलों में गिरे ओले, 16 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट

MP weather: बारिश होने से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। वहीं तेज ओलावृष्टि के कारण कुछ समय के लिए पूरा गांव सफेद चादर से ढका नजर आया...

2 min read
Google source verification
MP weather

MP weather प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP weather: मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है। 3 फरवरी को मंदसौर, नीमच सहित जिले के नगरी, कचनारा, पलासिया, निंबोद, सरसोद, खजुरिया सारंग, देहरी, मजेसरी, सीतामऊ सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई। बताया जा रहा है कि जिले में अचानक सुबह 4 बजे तेज बारिश शुरु हो गई।

देखते ही देखते ओलावृष्टि भी शुरु हो गई। बारिश होने से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। वहीं तेज ओलावृष्टि के कारण कुछ समय के लिए पूरा गांव सफेद चादर से ढका नजर आया। खेतों में ओले जमा हो गए, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

पश्चिमी विभोभ एक्टिव

फरवरी के पहले सप्ताह में इस साल सबसे अधिक तीन पश्चिमी विक्षोभ से ठंड का असर कम और दिन का तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी आते ही शीत लहर का असर कम होने लगता है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी, लेकिन रात ठंडी रहती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मावठे की भी स्थिति बनती है।

फरवरी में औसत हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय सिस्टम की तरह आगे बढ़ रहा है, जिससे ऐसी स्थिति बन रही है। अधिकतम तापमान 29.4 और औसत न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री के आसपास रहता है। इस महीने की औसत वर्षा 2.4 मिलीमीटर के लगभग रहती है। बूंदाबांदी की औसत संख्या एक दिन होती है। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलती है।

16 जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाया रहेगा। कहीं-कहीं पर बारिश-ओलावृष्टि की आशंका भी है। वहीं 5 फरवरी को राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा साथ ही कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 6 फरवरी को भी गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

Story Loader