1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में गुजराती भाई बेच रहे थे नकली घी, पुलिस की कार्रवाई में पकड़ाए

MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजरात के दो लोगों को नकली घी बेचते पकड़ा है।
less than 1 minute read
Google source verification
mandsaur news

MP News: मध्य प्रदेश की मंदसौर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास के करीब डेढ़ सौ लीटर नकली घी जब्त की गई। वह नकली घी बनाकर ग्रामीण इलाकों में 200 रूपये किलो के भाव से बेचते थे।

दरअसल, नई आबादी थाना पुलिस ने खाद्य विभाग और रेवेन्यू विभाग के साथ मिलकर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक साथ छापेमार कार्रवाई की। जिसमें किराए के मकान में नकली घी बनाने का काम किया जा रहा था।

डालडा और सोयाबीन के तेल में मिलाया केमिकल

आरोपियों के द्वारा डालडा और सोयाबीन के तेल में केमिकल और आर्टिफिशियल देसी फ्रेगरेंस मिलाकर उसे पकाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था। तभी पुलिस ने संयुक्त दबिश दी। जिसमें नकली घी बनाने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, सोयाबीन तेल, बर्तन और एक केमिकल भी जब्त किया। इसमें एक केमिकल का उपयोग किया जा रहा था। जो कि देशी घी जैसी महक देता है।

दो गुजराती भाई पकड़ाए

पुलिस के द्वारा मौके से गोपाल और संजय पिता अशोक बागरी, निवासी अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। यह दोनों सगे भाई हैं।

एसडीएम के मुताबिक, दोनों भाइयों के द्वारा आरोपी रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर घी बेचते थे। वह प्रति व्यक्ति 200 रूपये किलो घी बेचते थे। ये लोग घी बेचकर लोगों को धोखा दे रहे थे। आरोपी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक केमिकल युक्त घी की सप्लाई करते थे। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

खाद्य विभाग के द्वारा जब्त की गई नकली घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर लिए गए हैं।