
anasagar
गत वर्ष 19 जून को आया था बिपरजॉय तूफान,
सड़क पर भर गया था पानी, इस बार बारिश पूर्व बरत रहे एहतियात
अजमेर. आगामी समय में बरसात के मद्देनजर आनासागर झील के जलस्तर को करीब डेढ़ फीट तक कम किया जाएगा। इसके लिए झील के चार में से तीन चैनल गेट 22 जून को खोले जाएंगे। वर्तमान में झील का जलस्तर 12.6 फीट है। इसे डेढ़ फीट कम यानी जलस्तर 11 फीट किया जाना है। गेट करीब 15 दिन खुले रहेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 22 जून को सुबह 10 बजे 3 गेट तीन-तीन इंच खोले जाएंगे। इसका पानी एस्कैप चैनल के माध्यम से खानपुरा तालाब तक ले जाया जाएगा। यहां डूमाडा, नदी, नूरियावास होते हुए बुधवाड़ा तक पानी पहुंचने की उम्मीद है।एक वर्ष पूर्व उफनी थी झीलगत वर्ष 19 जून को बिपरजॉय तूफान आने से आनासागर उफन गया था। क्रिश्चियनगंज चौपाटी से सटा एक तरफ का रास्ता करीब एक सप्ताह बाधित रहा। इससे बचने के लिए प्रशासन ने इस बार एहतियातन कार्रवाई का निर्णय किया है।
आंकड़ों की जुबानी
13 फीट : झील की कुल क्षमता
12.6 फीट : वर्तमान गेज
कुल भराव क्षमता : 247.64 मिलियन क्यूबिक फीट
वर्तमान भराव : 228.95 मिलियन क्यूबिक फीट
इनका कहना है...
जिला प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर आबादी क्षेत्र की झीलों के जलस्तर को कम करने के क्रम में आनासागर के जलस्तर को कम किया जाना है। 22 जून को इसके चैनल गेट खोले जाएंगे।
- एस. के. मीणा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, अजमेर
Published on:
19 Jun 2024 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
