12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महारास एवं बृज की होली में जीवंत हुए संस्कृति के रंग

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती : देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के मौके पर तारागढ़ तलहटी िस्थत सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर रविवार को देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने देश की […]

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 02, 2024

prithvi raj chouhan

prithvi raj chouhan

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती : देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के मौके पर तारागढ़ तलहटी िस्थत सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर रविवार को देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने देश की आन, बान, शान के लिए प्राणों की आहुति दी। उनकी वीरता और देशप्रेम अनुकरणीय है। सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के साम्राज्य की राजधानी अजयमेरू थी। उनकी यशोगाथा को जन-जन तक पहुंचाने में सभी का योगदान जरूरी है।

पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतपुर के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत बृज की होली व महारास की जीवंत प्रस्तुति आकर्षक रही। दर्शकों पर पुष्पवर्षा की गई। नगाड़ा वादक नरेन्द्र सोलंकी, चरी व घूमर नृत्य की प्रस्तुति को सराहा। बाड़मेर के लोक गायक हाकम खां लंगा एंड पार्टी ने देशभक्ति व राजस्थानी संस्कृति से जुड़े लोकगीतों की प्रस्तुति दी। पाली की गंगाबाई के तेरहताली नृत्य ने दर्शकों का मनमोह लिया। राजेश भाट व कलाकारों ने कच्छी घोड़ी से स्वागत किया। संचालन दिलीप पारीक ने किया। स्वागत उद्बोधन पूर्व उप महापौर संपत सांखला ने दिया। कंवल प्रकाश किशनानी ने आभार जताया।

यह रहे मौजूद

उप महापौर नीरज जैन, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, एडीए आयुक्त भरत गुंजल, साहेबराम, अरविद पारीक, विनीत लोहिया, डॉ. सूरज राव, दुर्गाप्रसाद शर्मा, प्रो. राजू शर्मा, राकेश डीडवानियां, भैरूलाल गुर्जर, मुकेश खीचीं, डॉ. हरीश बेरी, गजेन्द्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र परमार, रेखा गोयल, जितेन्द्र जोशी, आनंद सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

--------------------------------------------------------------------------

विजेता पुरस्कृत

13 मई से 31 मई तक रंग भरो, राइफल शूटिंग, लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

रंग भरो प्रतियोगिता : कनिष्ठ वर्ग में सौम्या लौहाडिया प्रथम, पावी गर्ग द्वितीय, जैस्मीन सिंह तृतीय व सांत्वना पुरस्कार गतिक सेन व वरिष्ठ वर्ग रद्धिमा टांक, द्वितीय सिमरन किशनानी, मधु जैलिया तृतीय रही व सांत्वना पुरस्कार में काजल को पुरस्कृत किया गया।

टेनिस :8 वर्ष आयु वर्ग (मिश्रित) में प्रथम यश कंगवा, द्वितीय कृतज्ञ, 10 वर्ष आयु वर्ग (मिश्रित) में प्रथम प्रिकेत द्वितीय यश कगंवा। 12 वर्ष आयु वर्ग (बॉयज) में प्रथम सौहार्द पांडे, द्वितीय निवान सोनी। 14 वर्ष आयु वर्ग (बॉयज) में प्रथम मनतेज सिंह, द्वितीय सौहार्द पांडे। 18 वर्ष आयु वर्ग (बॉयज) में प्रथम रौनक दाधीच, द्वितीय सौहार्द पांडे, 18 वर्ष आयु वर्ग (डबल्स) में प्रथम रौनक एवं मनतेज एवं द्वितीय सौहार्द व लव कुमार। 12 वर्ष आयु वर्ग (गर्ल्स) में प्रथम- उदविता सिंह, उपविजेता प्रिंसी। 14 वर्ष आयु वर्ग (गर्ल्स) में प्रथम उदविता एवं द्वितीय पीहू।

राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

आज के कार्यक्रमपुष्पांजलि कार्यक्रम सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे स्मारक पर होगा। इसमें प्रभातफेरी समूह, क्षेत्रीय प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिक, शहर की विभिन्न संस्थाएं एवं समितियां श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। महावीर सर्कल स्थित संन्यास आश्रम से सुबह पौने 5 पर प्रभातफेरी स्मारक के लिए रवाना होगी।