11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफल हुई आस्था की कठिन यात्रा, लौटने लगे पंचक्रोशी यात्री

pancroshi yatra

नागचंद्रेश्वर को अश्व के रूप में लौटाया बल, कई यात्री आज करेंगे नगर आगमन

उज्जैन. आस्था की पंचक्रोशी यात्रा का समापन हो रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार को शहर आए। पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचे, दर्शन किए और सफल यात्रा के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया तथा जो बल लेकर चले थे, उसे अश्व के रूप में वापस लौटाया। शिप्रा स्नान के बाद शहर के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए तथा वापस अपने गंतव्य की ओर लौट गए। कई लोग आज भी यात्रा से लौटकर नगर आगमन करेंगे।

भगवान महाकाल और गोपाल कृष्ण के नाम का सुमरिन करते हुए पांच दिन चली आस्था की यात्रा पूर्ण हुई। पंचक्रोशी यात्रा पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने देव-दर्शन किए। घर लौटने की जद्दोजहद के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। दिनभर शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर भीड़ नजर आई। गोपाल मंदिर, सती गेट, सराफा आदि में खासी चहल-पहल रही। इस बार भी पंचक्रोशी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था।

शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत

ढोल-मंजीरे और करताल की धुन पर नाचते-गाते हुए श्रद्धालुओं के जत्थे शहर की सडक़ों पर नजर आए। न किसी तरह की थकान थी, न कोई पेरशानी। सभी लोग भक्ति से सराबोर थे। नगर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। पानी, चाय, पोहा, छाछ, बिस्किट, चॉकलेट लेकर इनके स्वागत में हर कोई खड़ा था।