7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चालक को आई झपकी, जीप डंपर में घुसी, दो की मौत

भिण्ड. नेशनल हाइवे 719 पर गोहद चौराहा के पास नहर की पुलिया पर गुरुवार की अल सुबह यूपी के लखीमपुर जिले से गोहद क्षेत्र में धान रोपाई के लिएआ रहे मजदूरों की जीप सडक़ किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 मजदूरों को गंभीर हालत में गोहद अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया है।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Vikash Tripathi

Jul 25, 2024

भिण्ड. नेशनल हाइवे 719 पर गोहद चौराहा के पास नहर की पुलिया पर गुरुवार की अल सुबह यूपी के लखीमपुर जिले से गोहद क्षेत्र में धान रोपाई के लिएआ रहे मजदूरों की जीप सडक़ किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 मजदूरों को गंभीर हालत में गोहद अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया है। मजदूरों के अनुसार चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय रंजीत पुत्र रामदयाल निवासी रकेती अपने साथी 36 वर्षीय दिनेश पुत्र भेरू लाल अहीर निवासी बुलरा लखीमपुर खेरी सहित 11 अन्य मजदूरों के साथ धान रोपने गोहद क्षेत्र में जा रहे थे। बरेली से जीप में सभी मजदूर सवार होकर बुधवार की शाम रवाना हुए थे। गुरुवार अल सुबह गोहद चौराहा के पास हाइवे पर चाय के ढाबा के सामने डंपर खड़ा था। रात भर गाड़ी चलाने के कारण जीप चालक कोझपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े डंपर में सामने से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही रंजीत और दिनेश ने दम तोड़ दिया।

11 में से तीन की हालत नाजुक

सडक़ हादसे में 35 वर्षीय हिमांशु पुत्र आशाराम कश्यप, 25 वर्षीय सोनू कश्यप पुत्र बैजनाथ निवासी लखीमपुर खेरी, 17 वर्षीय सूरज पुत्र विशेसर निवासी लखीमपुर खेरी, 19 वर्षीय अतुल पुत्र राजेंद्र ङ्क्षसह निवासी पतिया, 25 वर्षीय अजय पुत्र मनोहर लाल दिवाकर निवासी छदोई पतिया, 22 वर्षीय संदीप पुत्र हरीचंद्र निवासी छदोई पतिया, 16 वर्षीय अंकित पुत्र अवधेश निवासी पतिया और 24 वर्षीय अजय पुत्र पातीराम निवासी पतिया, विनोद पुत्र दयाराम सहित सहित 12 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी अजय दिवाकर ने बताया बोलेरो में वह सो रहे थे। जब आंख खुली तो चारों तरफ चीख पुकार मची थी। हिमांशु, सूरज और संदीप की हालत अधिक नाजुक है।