बापूनगर स्थित शुभलक्ष्मी फ्लैट में जीसीएस अस्पताल और संवेदना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया,जिसमें जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इसके अलावा पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। बापूनगर के विधायक दिनेश सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम किया गया।
आयोजक जोगेन्द्रसिंह राजपूत और प्रकाश सिंह राजपूत के अनुसार चिकित्सा शिविर में जरूरतमंदों की नेत्र, रक्तचाप, त्वचा समेत कई रोगों की जांच की गई, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान विधायक दिनेश कुशवाह का स्थानीय लोगों ने सम्मान किया। इसके अलावा बापूनगर विधानसभा क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी के कुंडा वितरण, रक्तदान शिविर, और सुन्दरकांड पाठ के भी आयोजन किए गए।