20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो किराया तय करने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने भाजपा पर साधा निशाना केंद्र नियुक्त अध्यक्ष लेते हैं फैसला बजट तिथि जल्द होगी घोषित हरिहर (दावणगेरे). मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने स्पष्ट किया कि मेट्रो किराया निर्धारण का अधिकार केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त मेट्रो अध्यक्ष के पास होता है और इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि मेट्रो किराया […]

less than 1 minute read
Google source verification
The state government has no role in determining metro fares

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने भाजपा पर साधा निशाना

केंद्र नियुक्त अध्यक्ष लेते हैं फैसला

बजट तिथि जल्द होगी घोषित

हरिहर (दावणगेरे). मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने स्पष्ट किया कि मेट्रो किराया निर्धारण का अधिकार केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त मेट्रो अध्यक्ष के पास होता है और इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि मेट्रो किराया वृद्धि को लेकर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

हरिहर तालुक के राजनहल्ली स्थित श्रीमहर्षि वाल्मीकि गुरु पीठ परिसर के हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के दिल्ली जाकर मेट्रो किराया मुद्दे पर चर्चा करने संबंधी प्रश्न पर कहा कि इस विषय में उनसे ही पूछना चाहिए।

भारत-अमरीका समझौते पर प्रतिक्रिया

भारत-अमरीका समझौते पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस करार से किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका के दबाव के आगे झुक गए हैं, जिससे देश के किसानों के हितों की अनदेखी हुई है।

वाल्मीकि समाज को मंत्री पद पर विचार

वाल्मीकि समाज को मंत्री पद दिए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी मंत्री को हटाया नहीं गया है, बल्कि परिस्थितिवश इस्तीफा देने की स्थिति बनी थी। मंत्रिमंडल विस्तार के समय इस पर विचार किया जाएगा।

जनजातीय विश्वविद्यालय पर निर्णय

राज्य में जनजातीय (आदिवासी) विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग पर उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद सरकार उचित निर्णय लेगी।

इस्तीफे की खबरों का खंडन

मंत्री एस.एस. मल्लिकार्जुन द्वारा मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंपे जाने की खबरों को खारिज करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि यह पूरी तरह असत्य और निराधार है।

बजट तिथि जल्द घोषित होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बजट को लेकर तैयारियां जारी हैं और बजट पेश करने की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।