2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान शिव की बन रही विशेष कृपा, इन तीन राशियों की जल्द पलटने वाली है किस्मत

इस माहीने के आखिरी सप्ताह में तीन राशियों वाले जातकों किस्मत खुलने वाली हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 22, 2019

shiv kripa

सप्ताह का हर एक देवता को समर्पित होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है, जिससे की वे जल्दी प्रसन्न होकर मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करें। सोमवार के दिन लोग शिवालयों में जाकर अभिषेक व पूजा करते हैं। क्योंकि भोलेनाथ जिस भी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उसके जीवन की नैय्या आसानी से पार लगवा देते हैं। यह बात शास्त्रों में भी बताई गई है की जिस व्यक्ति पर शिव की कृपा हो जाती है। उसे कभी भी धन, संपदा की कमी नहीं होती है। वहीं इस माहीने के आखिरी सप्ताह में तीन राशियों वाले जातकों किस्मत खुलने वाली हैं। इन राशियों पर बरसेगी शिव जी की विशेष कृपा। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां जिनकी बदलने वाली है किस्मत....

भगवान शिव की कृपा से आज वृष राशि के जातकों को किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी, जिससे धन का आगमन होगा। इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभप्रद रहेगा। शिव जी की विशेष कृपा से आपको खूब तरक्की और आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे और मनचाही सफलता भी आपको मिलेगी।

इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आपके लिए यह समय लाभप्रद रहेगा। इस शुभ योग में आपको धन वृ्द्धि व व्यवसाय में लाभ दिलाएगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी इस समय बहुत अवसर होंगे, जिनका आप भरपुर लाभ उठा सकते हैं।

धनु राशि के जातकों पर आज भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी, परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा, जो जातक रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज शिव कृपा से रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय उचित है, अभी प्रारंभ किए गए व्यापार से आगे चलकर लाभ होगा।

Story Loader