
File photo
गुजरात में पिछले चार वर्ष में इस साल सबसे अधिक बारिश हुई है। बुधवार सुबह छह बजे तक मौसम की करीब 124 फीसदी बरसात हो चुकी है। कच्छ रीजन में सबसे अधिक 183 प्रतिशत तो सौराष्ट्र में 129.39, दक्षिण गुजरात में 127.16 , पूर्व मध्य में 120.02 फीसदी और उत्तर गुजरात रीजन में 106.47 फीसदी बारिश हो चुकी है।पिछले 30 वर्ष में हुई बारिश के आधार पर हर वर्ष 883 मिलीमीटर बारिश का औसत है। इसकी तुलना में अब तक राज्य में औसतन 1093 मिलीमीटर (करीब 44 इंच) बारिश हो चुकी है। वर्ष 2021 में राज्य में मौसम की 98.48 प्रतिशत बारिश हुई थी। जबकि वर्ष 2022 में 122.09, वर्ष 2023 में 108.16 फीसदी बरसात हुई। इस वर्ष सबसे अधिक अगस्त माह में 442 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि जुलाई में 425, जून में 115 मिलीमीटर और सितम्बर माह में अब तक 111 मिलीमीटर बारिश हुई।
अहमदाबाद जिले में वर्ष 2019 के बाद पहली बार है जब मौसम में सबसे अधिक बारिश हुई है। जिले में वर्ष 2019 में मौसम की 111 फीसदी से अधिक वर्षा हुई थी। तब औसतन 30 इंच पानी गिरा था। वर्ष 2020 में 96.80 प्रतिशत बारिश के बीच करीब 27 इंच, वर्ष 2021 में 77.12 प्रतिशत, वर्ष 2022 में 80 फीसदी तथा वर्ष 2023 में 21 इंच के साथ 78 फीसदी के आसपास बारिश हुई थी। इस वर्ष में जिले में 99.29 फीसदी बारिश हो गई है।
अहमदाबाद शहर में अब तक 921 मिलीमीटर (37 इंच के करीब) बारिश हो गई है। वर्ष 2019 में जो 100 फीसदी से अधिक बरसात हुई थी, उसमें सितम्बर के तीसरे सप्ताह तक के आंकड़े शामिल थे।
राज्य के 33 जिलों में से सबसे अधिक 254 फीसदी बारिश देवभूमि द्वारका जिले में हुई है। जबकि सबसे कम 86.60 फीसदी बोटाद जिले में हुई है। 100 फीसदी से कम बारिश वाले जिलों में भावनगर में 94.60, अमरेली में 94.97, गिरसोमनाथ में 95.19, सुरेंद्रनगर में 95.78 तथा अहमदाबाद में 99.29 फीसदी बारिश हो पाई है।
इस वर्ष सबसे अधिक अगस्त माह में 442 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि जुलाई माह में 425 और जून महीने में 115 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।
Published on:
11 Sept 2024 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
