6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंगूठे की चोट का इलाज ₹50 में, अमरीकी महिला ने सराही भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था

भारत में सहज उपलब्ध किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अमरीकी महिला ने हाल ही में अपना अनुभव साझा किया। क्रिस्टन फिशर नामक यह महिला 2021 से भारत में रह रही है। क्रिस्टन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया कि खाना बनाते समय उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। नजदीकी अस्पताल में […]

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Nitin Kumar

Sep 24, 2025

First aid kit will be mandatory in every school, inspection of each class after holidays is also necessary

First aid kit will be mandatory in every school, inspection of each class after holidays is also necessary

भारत में सहज उपलब्ध किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अमरीकी महिला ने हाल ही में अपना अनुभव साझा किया। क्रिस्टन फिशर नामक यह महिला 2021 से भारत में रह रही है। क्रिस्टन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया कि खाना बनाते समय उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। नजदीकी अस्पताल में तुरंत इलाज मिला, जहां डॉक्टरों ने खून बहना रोका और पट्टी कर दी। इसके लिए मात्र 50 रुपए का शुल्क लिया गया।

फिशर ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें भारत की किफायती स्वास्थ्य व्यवस्था का अहसास कराया। उन्होंने तीन पहलुओं पर जोर दिया—अस्पताल नजदीक होना, प्रतीक्षा का समय बिल्कुल न होना और इलाज की बेहद कम लागत। उन्होंने अमरीका से तुलना करते हुए कहा कि वहां स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम अक्सर 1000 से 2000 डॉलर प्रतिमाह होता है, जबकि भारत में मामूली राशि में समुचित इलाज मिल जाता है। सोशल मीडिया पर उनके इस अनुभव को लोगों ने सकारात्मक दृष्टि से लिया और भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की सराहना की।