
आज इन 8 राशिवालों को होगा बड़ा धन लाभ! किस्मत भी देगी पूरा साथ
भोपाल। आज 2019 अप्रैल माह का आखिरी दिन यानि 30 अप्रैल 2019 को मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। मंगल रक्त व उत्साह के कारक हैं, इनका रत्न मूंगा है। वहीं इस दिन के कारक देव बजरंगबली श्री हनुमान माने गए हैं। मान्यता के अनुसार मंगल दोष के कारण लोगों के विवाह में कठिनाई भी आती है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है। मंगल ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है।
आज का दिन:
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरूथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा मिलता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
अन्य राशियों व नक्षत्रों से संबंध
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है।
मंगल का प्रभाव
यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा। लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मंगल का वैदिक मंत्र -
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।
मंगल का तांत्रिक मंत्र -
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।
मंगल का बीज मंत्र -
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
आज का राशिफल: 30 April 2019.Aaj ka Rashiffal in hindi
2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope:
आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope:
आपके लिए उन उपायों को अपनाना बेहतर होगा, जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope:
व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी। लेकिन कुछ जगहों पर समय कठोर हो सकता है और आप अपने कुछ कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। सामान्य रूप से दिन उपयुक्त है। आज आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा।
5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope:
वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope:
मिश्रित परिणाम वाला दिन है, क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope:
किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आज आपके बुद्धि की सराहना हो सकती है। सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी। इसके बावजूद आप अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें।
8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope:
आज आपके किए हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा। व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope:
धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope:
मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।
11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और एक पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। लेकिन व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है।
अंक 01-
आदतों में व्यापक बदलाव करें। आकस्मिक धनलाभ को बचत योजना में लगाएं।
अंक 02-
किसी बड़े वाहन से प्रतिस्पर्धा न करें। सहयोग मिलने की अभिलाषा पूर्ण होने लगेगी।
अंक 03-
सरल व सहज कामों में कठिनाई के कारण पीछे हटना पड़ सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने के लिए अनुकूल माहौल है।
अंक 04-
विश्वासघात के चलते परिणाम प्रतिकूल आएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
अंक 05-
महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण होने लगेंगे। महापुरूषों का सहयोग मिलेगा।
अंक 06-
पारिवारिक शांति के लिए स्वयं को पहल करें। मंदी के बादल कम होते नजर आएंगे।
अंक 07-
भरोसे पर छोड़े गए कार्यों में नुकसान होगा। चिंताएं कम नहीं होगी।
अंक 08-
पैसों के चलते एकदम से परेशानी खड़ी हो जाएगी। वाणी संयमित रखें।
अंक 09-
जीवन में नई तकनीक व सोच को उतारने में सफल रहेंगे। चिंताओं में कमी के आसार नहीं।
Published on:
29 Apr 2019 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
