
Total Solar Eclipse on 2 July 2019
भोपाल। इस बार सूर्य ग्रहण ( Total Solar eclipse on 2 July 2019 ) 2 जुलाई 2019 दिन मंगलवार को लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण ( solar eclipse 2019 ) से जातक की कुंडली में कई प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ते है। ऐसे में जहां ग्रह दोष के कारण गर्भस्थ बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। वहीं जीवित लोगों की कुंडली पर भी इसका सीधा असर होता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैसे तो रात में लगाने वाले सूर्य ग्रहण ( Total Solar eclipse on 2 July 2019 ) का कोई विशेष धार्मिक महत्व नहीं होता परंतु ग्रहों पर इसकी दृष्टि का भी खास प्रभाव जातक की राशि पर आता है। वहीं यह ग्रहण राहु के नक्षत्र आद्रा और मिथुन राशि में लगेगा।
सूर्य ग्रहण का हिन्दूधर्म और वैदिक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। आधुनिक विज्ञान के अनुसार ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) महज एक खगोलीय घटना है लेकिन भारतीय ज्योतिष में यह बड़े परिवर्तन का कारक माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) के घटित होने से पहले ही उसका प्रभाव ( solar eclipse Effects On You ) दिखना शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति के बाद भी कई दिनों तक उसका असर देखने को मिलता है।
साल 2019 में कुल 3 सूर्यग्रहण ( solar eclipse 2019 ) घटित होंगे। इनमें पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी, दूसरा 2 जुलाई और तीसरा सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) 26 दिसंबर को दिखाई देगा। हालांकि इनमें से सिर्फ एक सूर्य ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा, जो 26 दिसंबर को घटित होगा।
सूर्य ग्रहण 2019 : दिनांक वार समय ( Total Solar Eclipse on July 2, 2019 - Time and Date )
6 जनवरी रविवार 05:04:08 से 09:18:46 तक
2 जुलाई मंगलवार 23:31:08 से 02:14:46 यानि 3 जुलाई तक
26 दिसंबर गुरुवार 08:17:02 से 10:57:09 तक
ध्यान रहे: यह समय भारतीय समयानुसार है। इन तीनों सूर्य ग्रहण( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) में से केवल 26 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। इसलिए भारत में सिर्फ इस सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा।
सूर्य ग्रहण 2 जुलाई 2019 ( solar eclipse 2 july 2019 Effects on you )
साल 2019 में दूसरा सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) आषाढ़ अमावस्या के दिन मंगलवार रात्रि में 23:31:08 बजे से शुरू होकर 02:14:46 बजे तक दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण चीली, अर्जेंटीना, पैसिफिक और दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा, हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
यह सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में इस राशि और नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के लिए ग्रहण दुःखदायी हो सकता है। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है जबकि आर्द्रा राहु का नक्षत्र है।
सूतक का महत्व ( Sutak Effects )
हिंदू धर्म में ग्रहण के समय कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है। क्योंकि सूतक या सूतक काल एक ऐसा अशुभ समय होता है, जिसमें कुछ विशेष कार्य करने की मनाही होती है।
सामान्यत: ग्रहण लगने से कुछ घंटों पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के समाप्त होने पर स्नान के बाद सूतक काल समाप्त होता है। बुजुर्ग, बच्चों और रोगियों पर ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होता है।
ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं, ऐसे में इस दौरान क्या करना चाहिए या क्या नहीं। उस संबंध में जानकार बताते हैं कि...
ग्रहण सूतक में क्या न करें ( solar eclipse 2 july 2019 things not to do )
: किसी नये कार्य का शुभारंभ करने से बचें।
: सूतक के समय भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है।
: मल-मूत्र और शौच नहीं करें।
: देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
: दांतों की सफ़ाई, बालों में कंघी आदि नहीं करें।
ग्रहण में किये जाने वाले कर्म ( solar eclipse 2 july 2019 things to do )
: ध्यान, भजन, ईश्वर की आराधना और व्यायाम करें।
: सूर्य व चंद्र से संबंधित मंत्रों का उच्चारण करें।
: ग्रहण समाप्ति के बाद घर की शुद्धिकरण के लिए गंगाजल का छिड़काव करें।
: ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएं और पूजा करें।
: सूतक काल समाप्त होने के बाद ताज़ा भोजन करें।
: सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि : उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।
ग्रहण और गर्भवती महिलाएं
ग्रहण घटित होने के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने और ग्रहण देखने से बचना चाहिए।
मान्यता के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय चाकू और सुई का उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों को क्षति पहुंच सकती है।
सूर्य ग्रहण में करें मंत्र जप ( Sun Mantra )
"ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् ।।”
विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) एक खगोलीय घटना है लेकिन हिन्दू धर्म और वैदिक ज्योतिष में ग्रहण को लेकर अलग दृष्टिकोण है। ग्रहण के प्रभाव से प्रकृति में कई बदलाव देखने मिलते हैं, जिनका मानव समुदाय पर गहरा असर पड़ता है। अतः ग्रहण और सूतक काल में इनसे जुड़े नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
2 जुलाई के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव ( Solar Eclipse Effect on Rashi )
आषाढ कृष्ण पक्ष अमावस्या 2 जुलाई 2019 दिन मंगलवार को खग्रास सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) लगेगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर से प्रारम्भ होकर दक्षिणी अमेरिका के कुछ भागो में प्रवेश करते हुए एवं चिली होते हुए अर्जेंटीना में खग्रास रूप में दिखायी देगा।
इस सूर्य ग्रहण ( Total Solar Eclipse on 2 July 2019 ) का मोक्ष अटलांटिका में होगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय मानक समयानुसार 2 जुलाई 2019 यानि मंगलवार की रात को होगा। वहीं इसका प्रभाव हर राशि पर शुभ या अशुभ स्थिति में पड़ेगा।
1. मेष राशि aries horoscope -
कई दृष्टि से अनुकूल जैसे पराक्रम वृद्धि, लेकिन पेट की समस्या या पारिवारिक कलह होने की संभावना है।
2. वृषभ राशि Tauras -
आय में वृद्धि के अलावा वाणी में तीव्रता।
3. मिथुन राशि gemini -
दाम्पत्य में तनाव के अलावा सिर व कंधे कमर के दर्द। ग्रहण दुःखदायी हो सकता है।
4. कर्क राशि cancer -
खर्च में वृद्धि, रोग- ऋण व शत्रुओं का नाश।
5. सिंह राशि leo -
आय के नए साधनो में वृद्धि,चोट की संभावना।
6. कन्या राशि virgo -
वाहन और गृह पर खर्च,पारिवारिक समस्या ,सीने की तकलीफ की संभावना ।
7. तुला राशि libra -
क्रोध के साथ ही पराक्रम में वृद्धि, सम्मान व भाग्य में भी वृद्धि का योग।
8. वृश्चिक राशि scorpio -
वाणी में तीव्रता के बावजूद भाग्य वृद्धि जबकि खर्च में बढ़ौतरी के साथ ही घर व वाहन पर खर्च।
9. धनु राशि sagittarius -
दाम्पत्य में अवरोध, सिर, कंधे या कमर में दर्द की समस्या।
10. मकर राशि capricorn -
उच्चस्थ अधिकारी से तनाव, शत्रु पर विजय लेकिन दाम्पत्य में तनाव के साथ ही कुछ शरीरिक कष्ट।
11. कुम्भ राशि Aquarius -
मन अशान्त, आलस्य में वृद्धि के अलावा संतान पक्ष से चिन्ता, शारीरिक कष्ट की संभावना।
12. मीन राशि pisces -
भाग्य के चलते घर व वाहन सुख में वृद्धि, लेकिन सीने की तकलीफ की भी संभावना।
Updated on:
28 Jun 2019 04:10 pm
Published on:
28 Jun 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
