इंदौर, न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पर जैसे ही अपना कब्जा जमाया, बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जश्न मनाने सड़कों पर आ गए। देर रात तक युवाओं का हुजूम सड़कों पर रहा। शहर के हर कोने से एकत्रित होकर युवाओं का हुजूम राजबाड़े तक पहुंच गया। यहां जमकर आतिशबाजी हुई और डांस चलता रहा।
गौरतलब है कि भारत की जीत होते ही क्रिकेट प्रेमी हर बार शहर के हृदय स्थल राजबाड़ा पहुंच जाते हैं। रविवार रात भी जैसे जैसे भारत जीत के करीब आया क्रिकेट प्रेमी यहां पहुंचने लगे।