Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रफ लाइन पहुंची हिमालय, 49 दिन बाद ब्रेक पर मानसून, अब चमका सूरज, पूरे हफ्ते बारिश नहीं

मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इस कारण 49 दिन बाद मानसून ब्रेक आया है। बुधवार को बारिश थम गई। तेज धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
weather alert

weather alert

मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इस कारण 49 दिन बाद मानसून ब्रेक आया है। बुधवार को बारिश थम गई। तेज धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। इस कारण गर्मी और बढ़ेगी। 15 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी फिर से सक्रिय होगी। इस कारण मानसून ट्रफ लाइन वापस लौटेगी और बारिश की संभावना बनेगी।

दरअसल 17 जून से शहर में मानसून की बारिश शुरू हुई थी। बंगाल की खाड़ी से एक बाद एक सिस्टम आए। इससे हल्की, मध्यम व भारी बारिश का दौर चला। मानसून ट्रफ लाइन भी लगातार ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर स्थिर रही। इस कारण औसत 1076 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। जून व जुलाई में होने वाली भीषण गर्मी से भी राहत रही। तापमान सामान्य से नीचे रहा। अब मानसून ब्रेक आया है। इस ब्रेक के कारण गर्मी बढऩा शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्या है मानसून ट्रफ लाइन

- मानसून ट्रफ लाइन (मानसून द्रोणिका) मानसून सीजन के दौरान बनती है। ट्रफ लाइन का एक हिस्सा बंगाल की खाड़ी व दूसरा हिस्सा पश्चिम की ओर रहता है। इसके सहारे बंगाल की खाड़ी से नमी आती है।

- ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में रहती है तो मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होती है। ग्वालियर चंबल संभाग या भोपाल के पास से होते हुए ज्यादा गुजरती है, जिससे बारिश संभावना बनी रहती है। यह उत्तर की ओर से शिफ्ट हो जाती है तो बारिश घटती है।

- वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन का पूर्वी व पश्चिमी हिस्सा हिमालय की तराई में है। इस कारण हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है।

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 25.4

08:30 28.8

11:30 32.0

14:30 33.0

17:30 33.2

एक्सपर्ट

- प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। स्थानीय प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी। दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में उछाल आएगा।

दिव्या सुरेंद्र, मौसम वैज्ञानिक