4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु उपाय: इन सरल उपायों को करने से आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का आधिपत्य रहता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए इस दिशा से जुड़े उपाय कारगर माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
Vastu Tips, vastu shastra, vastu, vastu tips for home, vastu tips for money, वास्तु शास्त्र, वास्तु, vastu tips for office,

वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में कभी भी भारी सामान न रखें।

Vastu Tips For Money: कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उसे जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े। सभी की अधिक से अधिक धन कमाने की कोशिश रहती है। क्योंकि आज के जीवन की बिना धन के कल्पना ही नहीं की जा सकती। हर छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। धन की आपके जीवन में कभी दिक्कत न हो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताये गये हैं। इन्हीं में से कुछ उपायों को करके आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं।

तिजोरी: वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का आधिपत्य रहता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए इस दिशा से जुड़े उपाय कारगर माने जाते हैं। अगर घर में तिजोरी हो या जिस स्थान पर आप पैसा रखते हों तो सुनिश्चित करें कि वो उत्तर दिशा में ही हो। ऐसा करने से धन संचय में मदद मिलती है।

इस दिशा में न रखें भारी सामान: वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में कभी भी भारी सामान न रखें। ऐसे करने से नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस दिशा के जितनी हो सके खाली रखें। ये दिशा जितनी खाली रहती है उतना ही घर में धन का प्रवाह होता है। साथ ही इस दिशा में एक बड़ा सा शीशा भी जरूर लगाएं।

मनी प्लांट: कहते हैं ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में पानी के स्रोत में लगाना शुभ माना जाता है।

कुबेर देवता की तस्वीर: घर में उत्तर दिशा में कुबेर देवता की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

साफ-सफाई का रखें ध्यान: कहते हैं मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती है जहां गंदगी बिल्कुल भी नहीं रहती। इसलिए अपने घर में कभी भी कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा न होने दें। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: मीन राशि में बुधादित्य योग का होने वाला है निर्माण, किसका चमकेगा भाग्य?