scriptहो सकती है बल्ले-बल्ले….’मामा’ शिवराज सिंह चौहान बनाएंगे रिकॉर्ड ! 3 लाख वोटों से आगे | vidisha Lok Sabha Seat Result 2024 : Shivraj Singh Chauhan can break all records! Ahead by 3 lakh votes | Patrika News
समाचार

हो सकती है बल्ले-बल्ले….’मामा’ शिवराज सिंह चौहान बनाएंगे रिकॉर्ड ! 3 लाख वोटों से आगे

vidisha Lok Sabha Seat Result 2024 : मध्यप्रदेश ही नहीं देश की हॉट सीटों में शामिल विदिशा संसदीय सीट (Election Result 2024) सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। शुरुआती रूझनों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।

विदिशाJun 04, 2024 / 12:12 pm

Ashtha Awasthi

vidisha Lok Sabha Seat Result 2024

vidisha Lok Sabha Seat Result 2024

vidisha Lok Sabha Seat Result 2024 : मध्यप्रदेश की विदिशा संसदीय सीट एक बार फिर से नए रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। बता दें कि विदिशा लोकसभा सीट (Election Result 2024) से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) बड़ी बढ़त की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वह 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा पीछे चल रहे हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को अब तक 434208 मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा 107273 वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ें: आ गए रूझान…..गुना से बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे

5 बार बन चुके हैं सांसद

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान इस सीट से 5 बार सांसद चुने जा चुके हैं। यह सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है। विदिशा संसदीय क्षेत्र की खासियत है कि यहां से जिसे भी भाजपा का उम्‍मीदवार बनाया जाता है वह आसानी से जीत जाता है। विदिशा लोकसभा को एमपी की सबसे प्रतिष्ठित सीटों में इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इसी सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज कभी यहां से सांसद रही थीं।

इसलिए चर्चित है विदिशा

विदिशा देश में इसलिए भी चर्चित है क्योंकि यहां पर शांति का नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी यहीं के हैं। यह शहर बेतवा नदी के किनारे हैं और सुंदर घाट के लिए प्रसिद्ध है। राम भगवान के वनवास काल के दौरान भी उनके चरणतीर्थ यहां मौजूद हैं। वहीं उदयगिरी की गुफाएं भी विश्व प्रसिद्ध है।
यहीं से लगा सांची स्तूप भी प्रमुख दार्शनिय स्थल है। दुनिया के बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था का केंद्र भी है। विदिशा लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें भोजपुर, सांची, सिलवानी, विदिशा, बासौदा, बुदनी, इछावर और खातेगांव शामिल हैं।

Hindi News/ News Bulletin / हो सकती है बल्ले-बल्ले….’मामा’ शिवराज सिंह चौहान बनाएंगे रिकॉर्ड ! 3 लाख वोटों से आगे

ट्रेंडिंग वीडियो