लेकिन, कथा के दौरान ही कुछ देर बाद उन्होंने कथा सुनने आई भीड़ से सवाल कर दिया कि 'क्या आप लोग कथा सुनने के दौरान परेशान हो रहे हैं ?' इसपर भीड़ से एक सुर में जवाब आया- 'नहीं'। उन्होंने अगला सवाल किया कि 'क्या कथा का समापन कर देना चाहिए।' इसपर भी भीड़ से जवाब आया- 'नहीं'। भीड़ की इस प्रतिक्रिया को सुनकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि 'तो फिर फैसला हो गया, प्रसासनिक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अब ये कथा पूरे सात दिन यथावत जारी रहेगी।'