मोहन सरकार के पहले ही बजट में युवाओं के लिए बड़ा तोहफा है। पुलिस विभाग के 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। पीएम आवास योजना के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4900 करोड़ का प्रावधान है। शिक्षा के लिए 22, 600 करोड़ का प्रावधान है, जबकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 21 हजार 144 करोड़ का प्रावधान है। खेल के लिए 586 करोड़ का प्रावधान है। वन पर्यावरण के लिए 4725 करोड़ का प्रावधान क्या है।