29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Zodiac Signs: भाई और बहन के रिश्ते में राशियों का असर

- बचपन में होने वाले तमाम लड़ाई झगड़े के बावजूद

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 18, 2022

zodiac_effects_in_relations.jpg

भाई और बहन का रिश्ता अत्यंत खास होता है। फिर चाहे वो बचपन का खेल, पढ़ाई लिखाई या बड़े होने के बाद तक का समय क्यों न हो, इनके मध्य अपनत्व व प्रेम सदैव ही बरकरार रहता है, यहां तक की बचपन में होने वाली नौंक झौंक के दौरान भी ये एक दूसरे के प्रति ह्दय से जुड़े होते हैं। बचपन में होने वाले तमाम लड़ाई झगड़े के बावजूद ये कभी एक दूसरे के बिना रहने की कल्पना तक नहीं कर सकते।

कारण ये है कि इनका रिश्ता अटूट होता है, और ये अपनी बहन या अपने भाई के भले के लिए हर चीज करने को तैयार रहते हैं। इस रिश्ते के चलते ही भाई बहन कहीं भी हों लेकिन रक्षाबंधन के दिन दोनों एक दूसरे के सामने होते हैं। यहीं नहीं शादी के बाद जहां बहन अपने ससूराल मे होती है, लेकिन इसके बावजूद अपने पीहर के घर जाने का कोई मौका नहीं गंवाती।

ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भाई बहन के इन रिश्तों को राशियां भी प्रभावित करती हैं। जिनका असर कुछ इस प्रकार माना जाता है...


1. मेष राशि- इस राशि के भाई या बहन अक्सर एक-दूसरे को चिढ़ाते रहते हैं। लेकिन असल में वह एक-दूसरे से उतना ही अधिक प्यार भी करते हैं।

2. वृषभ राशि- इस राशि के जातक बेहद प्रैक्टिकल होते हैं। भाई या बहन से नाराज होने के बाद भी यह उनकी सलाह को कभी भी अनदेखा नहीं करते हैं।

3. मिथुन राशि- इस राशि के भाई या बहन बेहद मनोरंजक व दिलचस्प किस्म के होते हैं।

4. कर्क राशि- इस राशि के भाई या बहन बेहद भावुक किस्म के होते हैं। असल में यह मक्खन की तरह कोमल हृदय वाले होते हैं।

5. सिंह राशि- इस राशि के जातक सामाजिक तौर पर बहुत एक्टिव होते हैं। इस राशि के भाई या बहन अपने आस -पास रहने वाले सभी लोगों को अच्छी तरह पहचानते हैं और एक छोटे से अवसर में भी दोस्त बनाने का मौका नहीं छोड़ते।

6. कन्या राशि- इस राशि के भाई या बहन बेहद प्रोटेक्टिव होते हैं। जैसा भाई या बहन हम सभी कहीं न कहीं चाहते हैं।

7. तुला राशि- इस राशि के भाई या बहन शांति को पसंद करने वाले होते हैं। जो अपनी रणनीति से हमेशा अपने भाई- बहन को परेशान करते हैं।

8. वृश्चिक राशि- राशि के जातक इस राशि के भाई या बहन परिवार को संभालने वाले होते हैं।

9. धनु राशि- इस राशि के भाई या बहन प्रवचन देने में एक्सपोर्ट होते हैं उचित समय पर आने पर यह अपना ज्ञान देना शुरू कर देते हैं।

10. मकर राशि- हर कोई अपनी जिंदगी में एक ऐसा भाई या बहन चाहता है जिस पर वह आंख मूंदकर भरोसा कर सकें। अगर आपके पास मकर राशि के भाई या बहन है तो आप खुद को बहुत भाग्यशाली मान सकते हैं, क्योंकि उनके होने से आप अपनी हर मुश्किल को आसानी से पार कर सकते हैं।

11. कुंभ राशि- अगर आपके पास कुंभ राशि का भाई या बहन कोई भी है तो आप सच में बहुत लकी है क्योंकि इस राशि के जातक बेहद परोपकारी होते हैं और खुद से ज्यादा यह दूसरों की परवाह करते हैं।

12. मीन राशि- इस राशि के भाई या बहन बहुत सेंसेटिव और अजीब किस्म के होते हैं। अगर इनका भाई या बहन कर्क राशि के हैं, तो यह उनकी पिटाई भी कर सकते हैं।