19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिवेणी संगम पर बनेगा भव्य बैराज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक मंजूरी

गोबरा नवापारा। @ विनोद जैन। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के पावन त्रिवेणी संगम पर प्रस्तावित बैराज निर्माण को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्षों से लंबित इस मांग को राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने प्रमुखता से […]

less than 1 minute read
Google source verification

गोबरा नवापारा। @ विनोद जैन। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के पावन त्रिवेणी संगम पर प्रस्तावित बैराज निर्माण को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

वर्षों से लंबित इस मांग को राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने प्रमुखता से उठाया था। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दे दी है। त्रिवेणी संगम आस्था, संस्कृति और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु स्नान, पूजन और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

बैराज निर्माण से वर्षभर जल भराव सुनिश्चित होगा, जिससे श्रद्धालुओं, साधु-संतों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं स्थायी जल उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना पूर्ण होने पर पर्यटन गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।

नौकायन, बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी संभावनाओं को बल मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।साथ ही त्रिवेणी संगम क्षेत्र से जुड़ी समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 136 ग्रामों के लिए सतत जल स्रोत सुनिश्चित होगा, जिससे ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट के समाधान में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।