scriptसपा संगठन में हो सकता है बड़ा फेरबदल | SP's Ghaziabad district could be huge changes in the organization | Patrika News
गाज़ियाबाद

सपा संगठन में हो सकता है बड़ा फेरबदल

संगठन के लोगों का आरोप पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सम्मान

गाज़ियाबादJan 13, 2017 / 11:06 am

lokesh verma

sp

sp

गाजियाबाद. मुलायम और अखिलेश में मेल के साथ ही सपा के जिला और महानगर संगठन में भी बदलाव की बड़ी संभावना है। भले ही चुनाव का दौर हो, लेकिन संगठन में बदलाव तब भी तय माना जा रहा है। पार्टी में ऐसी चर्चा है कि सब कुछ सामान्य होते ही गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष का पत्ता साफ हो जाएगा। जिलाध्यक्ष की कुर्सी गिराने की फिराक में कई अपने ही लगे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पुराने जिलाध्यक्ष को हटाकर सीट कब्जाने की लाइन में कई दावेदार लाइन में लगे हुए हैं। मगर इतना तय है कि जिलाध्यक्ष की कमान किसी मुस्लिम को ही दी जाएगी। वर्तमान में जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन की कमेटी में जो लोग शामिल हैं दावेदारों की फेहसिस्त में उनके नाम सबसे ऊपर हैं।

संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष सबको साथ में लेकर नहीं चलते हैं। पार्टी कार्यक्रमों तक में जिले के पदाधिकारियों को वो खुद सम्मान नहीं देते हैं। यही वजह है कि पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मुकीम चौधरी खुद जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

पार्टी में अगर घमासान न होता तो जिलाध्यक्ष पद पर जल्द ही फैसला हो जाता। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे ही पार्टी में सब कुछ सामान्य होगा संगठन में बदलाव की मुहिम तेज हो जाएगी।

Hindi News/ Ghaziabad / सपा संगठन में हो सकता है बड़ा फेरबदल

ट्रेंडिंग वीडियो