11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा और कांग्रेस भस्मासुर…, गाजियाबाद में सीएम योगी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर कसा तंज

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी गुमराह करने के लिए आई है।

3 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath Slams Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi in Ghaziabad Samajwadi Party and Congress

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए गाजियाबादपहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी गुमराह करने के लिए आई है। इन्होंने किसी का हित नहीं किया, सिर्फ लूटा है। इन लोगों को जब भी जनता ने शक्ति दी है, तब इन्होंने इसका दुरुपयोग किया।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टीभस्मासुर जैसी है। सपा के समय में अराजकता थी, गुंडा टैक्स था। पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को खूब लूटा है। 2017 से पहले का गाजियाबाद और आज का गाजियाबाद बहुत अलग है।

सपा के अंदर आ चुकी है औरंगजेब की आत्मा

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा आ चुकी है। इसीलिए लूट करना उनकी नियति बन गई है। सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब चारो तरफ गंदगी, अराजकता और गुंडागर्दी थी।

यह भी पढ़ें:त्रिपुरा में सीएम योगी बोले- केवल ‘मुरली’ से काम नहीं चलेगा, सुरक्षा के लिए ‘सुदर्शन’ भी जरूरी

शायरी के माध्यम से भी कांग्रेस और सपा पर किया हमला

सीएम योगी ने अपने संबोधन में शायरी के माध्यम से भी कांग्रेस और सपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि- नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पे चांद-सितारों की बात करते हैं। वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं…। सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस और सपा ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ लूटा है। आज दो लड़कों की जोड़ी प्रदेश को गुमराह करने के लिए आई है। अपने परिवार के सिवाय इन्होंने किसी का कभी हित नहीं किया है।

रोजगार मेले में पहुंची हैं 100 से ज्यादा कंपनियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड घंटाघर में आयोजित वृहद रोजगार मेला के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 632 लाभार्थियों को ₹327 करोड़ से अधिक का ऋण और 6,000 से अधिक युवाओं को टैबलेट या स्मार्टफोन का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आयोजित हो रहे रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन रोजगार को एक नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।

भू-माफिया के सामने सपा के नेता घुटने टेककर नाक रगड़ते थे: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को आज भी 2017 के पहले की सरकारों की कारगुजारियां याद आती हैं। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में सपा भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही थी। गुंडागर्दी और अराजकता चरम पर थी। हर दूसरे दिन प्रदेश में कहीं न कहीं दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि दुर्दांत अपराधी, वन माफिया, पशु माफिया और भू-माफिया के सामने सपा के नेता घुटने टेककर नाक रगड़ते थे।

सीएम योगी ने कहा कि माफिया और दंगाई विपक्षियों की कमाई का जरिया थे, जब किसी की कमाई पर हमला होता है तो उसका गैंग लीडर उग्र हो जाता है। फिर वह सामान्य शिष्टाचार को भूलकर अनर्गल प्रलाप करने लगता है। माफिया और दंगाई के गायब होने से आज उनके आका परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर वर्ग संघर्ष कराकर दंगाइयों को लूटपाट करने की छूट देंगे। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाजवादी पार्टी के इस मॉडल को ध्वस्त करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। तीन वर्ष में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाना है।

सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार हिंदुओं को दबाने के लिए कानून बना रही थी। रामसेतु को तोड़ने की योजना पर कार्य कर रही थी। अयोध्या में राम मंदिर बनने के मार्ग में बाधक बन रही थी। कश्मीर में उग्रवाद को पनपा रही थी। देश की सुरक्षा में सेंध लगा रही थी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व भारत दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे लगभग प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।