
DEMO PIC
नोएडा। बहन के घर से लौट रही एक 55 वर्षीय महिला से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सवा लाख रुपए कैश और लाखों रुपए के आभूषण लूट लिये। बदमाशों ने महिला के मुंह पर रुमाल झाड़कर पहले उन्हें बेहोश कर दिया। फिर लूटपाट कर भाग निकले। घटना के बाद होश आने पर महिला ने बेटे को घटना की सूचना दी। महिला ने थाना सेक्टर 58 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है।
बहन के घर से रुपये लेकर लौट रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़ निवासी निहाल देवी पत्नी स्वर्गीय राजन सिंह चौधरी खोड़ा कालोनी में परिवार के साथ रहती हैं। उनके बेटे कपिल सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी माता निहाल देवी गुरुवार को अपनी बड़ी बहन के घर अलीगढ़ गई थी। शनिवार सुबह वह मौसी से करीब सवा लाख रुपए लेकर नोएडा के लिए निकली। दोपहर करीब 2 बजे वह बस से सेक्टर 62 एनआईबी पुलिस चौकी के पास उतरी थी। यहां से वह पैदल घर की तरफ आने लगी। जब वह इंडस वैली गेट नंबर 2 के पास पहुंची तो एक युवक ने उन्हें रोक लिया।
रास्ता पूछने के बहाने मुंह पर झाड़ा रुमाल और कर दी लूट
युवक ने उनसे पहले तो फरीदाबाद जाने का पता पूछा। तभी दूसरा युवक भी उनके पास पहुंच गया और महिला के मुंह पर रुमाल झाड़ दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद उन्हें होश आया। तब तक दोनों बदमाश महिला के सवा लाख रुपए कैश, ढाई तोले सोने की चेन, व कान के कुंडल लूटकर फरार हो चुके थे।महिला ने होश आने पर बेटे को लूट की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
Published on:
23 Sept 2019 06:16 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
