5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 थाना प्रभारी, 41 इंस्पेक्टर समेत 283 पुलिसकर्मियों के दूसरे जिलों में तबादले, क्यों हुई ये कार्रवाई?

Transfer in Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 283 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 6 थाना प्रभारी, 41 इंस्पेक्टर और 136 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। आइए जानते हैं इतनी बड़ी संख्या में तबादले होने की वजह क्या है?

2 min read
Google source verification
policemen_transfer_in_noida.jpg

Policemen Transfer in Noida: यूपी के गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 283 पुलिसकर्मियों के गैर जनपदीय तबादले किए गए हैं। इसमें 6 थाना प्रभारी, 41 इंस्पेक्टर, 136 सब इंस्पेक्टर और 130 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। सभी लोगों के तबादले अलग-अलग जिलों में किए हैं। इन सभी पुलिस कर्मचारियों को 19 नवंबर को गौतमबुद्धनगर जिले से रिलीव किया जाना था, लेकिन छठ पर्व पर व्यवस्‍था न बिगड़े इसलिए रिलीविंग डेट दो दिन आगे बढ़ा दी गई है।


गौतमबुद्ध नगर में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के तबादले करने का आदेश लखनऊ मुख्यालय से जारी हुआ है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो इसके पीछे की कहानी ये है कि इन सभी कर्मचारियों की समय अवधि इस जिले में पूरी हो चुकी है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पीआरओ लक्ष्येंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि यूपी पुलिस मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद 19 नवंबर को इन्हें यहां से रिलीव करना था, लेकिन छठ पर्व के चलते पुलिसकर्मियों को रिलीव नहीं किया जा सका है। अब ये सभी पुलिसकर्मी 21 नवंबर तक रिलीव कर दिए जाएंगे।


गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इन सभी कर्मचारियों के तबादले का आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नोएडा में 41 नए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनाती भी मिली है। इन्हें यहां जॉइन करवा दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो नोएडा से 283 पुलिस कर्मचारियों को लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा और गाजियाबाद भेजा गया है। फिलहाल 21 नवंबर को पुलिस कमिश्नरेट नोएडा से इन्हें रिलीव किया जाएगा।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पीआरओ लक्ष्येंद्र कुमार ने बताया कि नोएडा के बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का गाजियाबाद ट्रांसफर किया गया है। जबकि बादलपुर थाना प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह को आगरा भेजा गया है। वहीं कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला का कानपुर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा रबूपुरा थाना प्रभारी सुधीर कुमार का तबादला भी कानपुर कमिश्नरेट में किया गया है। नोएडा सेक्टर 63 थाना प्रभारी अमित मान सिंह का ट्रांसफर आगरा तो नोएडा सेक्टर 58 के थाना प्रभारी संजय सिंह का लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।