4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

Video मोबाइल फोन के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

ग्रेटर नोएडा ( noida ) थाना इकोटेक एक्सटेंशन-1 इलाके में रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की 20 गाड़ियाँ आग बुझाने में लगी हैं लेकिन चार घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से किसी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है लेकिन करोड़ों कि संपति संपत्ति जल कर खाक हो गई।

Google source verification

धुएँ और आग के गुबार के बीच घिरी मोबाइल फोन के पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी कि बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पहले दमकल कि आठ गड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग कि भयावहता को देखते 12 और दमकल कि गाड़ियों को बुलाया गया और 20 गाड़ियाँ ने मिल कर आग बुझाने में लगी रही और चार घंटे के भरी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया जा सका।

सीएफ़ओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कासना थानाक्षेत्र के ईकोटेक- प्रथम एक्सटेंशन में स्थित जेविया टेलीकॉम नामक कंपनी मोबाइल फोन की बैटरी एवं अन्य पार्ट्स बनाती है। उसके भवन में रविवार को आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की 20 गाड़ियाँ की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम में एक दीवार भी तोड़नी पड़ी। कंपनी में जिस समय आग लगी उस समय काफी मजदूर वहां पर काम कर रहे थे, उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।