
आज का राशिफल, 18 सितंबर 2018: जानें आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
नोएडा। मेष राशि चक्र की पहली राशि है और इसका स्वामी 'मंगल' है। मेष जातकों के अन्दर धन कमाने की अच्छी योग्यता होती है, उनको छोटे काम पसंद नहीं होते हैं, उनके दिमाग में हमेशा बडी बडी योजनायें ही चक्कर काटा करती है, संगठन कर्ता, उपदेशक, अच्छा बोलने वाले, कम्पनी को प्रोमोट करने वाले, रक्षा सेवाओं में काम करने वाले, पुलिस अधिकारी, रसायन शास्त्री, चिकित्सिक होते हैं, खराब ग्रहों का प्रभाव होने के कारण गलत आदतों में चले जाते हैं, और मार-काट या दादागीरी वाली बातें उनके दिमाग में घूमा करतीं हैं, और अपराध के क्षेत्र मे प्रवेश कर जाते हैं। लेकिन आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा है, मेष राशि करियर, मेष राशि के भाग्य में प्रेम, नौकरी के लिए कैसा रहेगा 18 सितंबर का दिन, जाने विस्तार से।
18 सितंबर 2018 आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। घर में काफी अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आपको काफी आलस का सामना करना पड़ सकता है। आज मेष राशि के जातक दफ्तर में ज्यादा काम की वजह से व्यस्त रहेंगे। अधिक काम के चक्कर में आज अपने कई जरूरी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज मेष राशि के छात्र क्रिएटिविटी के कार्यों में ज्यादा रुची लेंगे। व्यपार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा और व्यापार की उन्नती होगा।
आज पार्टनर के साथ कैसा रहेगा 18 सितंबर 2018 का दिन-
आज मेष राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। मेष राशि के जातक के बच्चों की ओर से कोई शुभ संकेत आने वाले हैं। प्रेमी जोड़े अपने हताश नहीं हो समय धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा। परिवार वाले आपकी बात को मान जाएगे लेकिन अभी गुस्ससा नहीं करें।
18 सितंबर 2018 मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
मेष राशि के जाति के लिए आज का शुभ रंग नीला है। मेष राशि के लोग जब घर से बाहर जा रहे हों तो पानी पिकर ही निकलें। आज मंगलवार है तो हनुमान जी का दर्शन करना भी लाभकारी है।
Updated on:
17 Sept 2018 03:57 pm
Published on:
17 Sept 2018 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
