
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI
नोएडा के एक नामी कॉलेज से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बी-फार्मा की एक छात्रा ने कॉलेज के शिक्षक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि शिकायत करने पर कॉलेज प्रशासन ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की।
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाली बी-फार्मा की छात्रा ने अपने ही कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के अनुसार यह घटना उस समय हुई। जब वह प्रैक्टिकल परीक्षा दे रही थी। आरोप है कि परीक्षा के दौरान शिक्षक ने उसे अकेला पाकर गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे डराया गया। और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता का कहना है कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की और शिक्षक से बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाई। इसी दौरान छात्रा की आवाज सुनकर उसका एक सहपाठी मौके पर पहुंचा। लेकिन आरोपी शिक्षक ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद छात्रा बेहद डरी और सहमी हुई थी। फिर भी उसने हिम्मत जुटाकर कॉलेज प्रशासन से शिकायत की।
छात्रा का आरोप है कि जब वह इंसाफ की उम्मीद लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल के पास गई। तो वहां उसे सहयोग की बजाय दबाव और धमकियां मिलीं। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने मामला बाहर न जाने देने के लिए छात्रा को परीक्षा में फेल करने और भविष्य खराब करने की चेतावनी दी। इस दबाव के चलते छात्रा मानसिक तनाव में आ गई।
मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। कई छात्र संगठनों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया।
दादरी थाना पुलिस ने छात्रा की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक और कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो, बयान और कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़िता को न्याय दिलाया जा
Updated on:
16 Jan 2026 07:35 pm
Published on:
16 Jan 2026 07:34 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
