scriptजब आम आदमी पार्टी का ‘गजनी’ सीएम केजरीवाल की रैली में पहुंचा तो देखकर सभी रह गए हक्के-बक्के | aam aadmi party arvind kejriwal latest news | Patrika News
नोएडा

जब आम आदमी पार्टी का ‘गजनी’ सीएम केजरीवाल की रैली में पहुंचा तो देखकर सभी रह गए हक्के-बक्के

कोई पुरजोर तरीके नारा लगा अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहा है तो कोई गजनी स्टाइल में शरीर पर नारे लिख कर सत्तारूढ सरकार को अपने चुनावी वादे याद दिलाने की कोशिश कर रहा।

नोएडाSep 08, 2018 / 06:27 pm

Rahul Chauhan

ghajini

photo

नोएडा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बीते 28 अगस्त को सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकार रैली का समापन्न नोएडा में हुआ। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इसके लिए पहुंच रहे लोग का अपना-अपना अंदाज है और खाली पड़ा पंडाल धीरे धीरे लोग से भरने लगा है। कोई पुरजोर तरीके नारा लगा अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहा है तो कोई गजनी स्टाइल में शरीर पर नारे लिख कर सत्तारूढ सरकार को अपने चुनावी वादे याद दिलाने की कोशिश कर रहा। ऐसा ही नजारा यहां देखने को मिला।
यह भी पढ़ें

भाजपा में अब तक की सबसे बड़ी बगावत, यह दिग्गज नेता विपक्ष के साथ आया नजर

aap
सुनहरी लाल बने आप के ‘गजनी’

दरअसल,आगरा से आए सुनहरी लाल ने शरीर पर नारे लिख रखे है। उनका कहना है कि यह इसलिए लिखे गए हैं ताकि चुनाव में होने वाली जुमलों की बारिश में लोग वोट डालते वक्त इन बातों को न भूल जाए। सुनहरी लाल ने गजनी स्टाइल में अपने पूरे शरीर पर जगह-जगह कालाधन, जीएसटी, नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल आदि लिख रखा है। जिससे वे और अन्य लोग जब 2019 चुनाव वोट करने जाये तो सत्तारूढ के उछाले जुमलो के इन्हे न भूल जाए। सुनहरी लाल कहते हैं कि शर्ट महंगाई खा गई और अब पैंट भी लुटने वाली है। ये हाल हो गया है कि भाजपा सरकार वादा कर के आई थी कि अच्छे दिन आएंगे और काला धन खत्म होगा। इसके साथ ही वादा किया गया था कि धारा 370 हटेगी पर क्या हुआ।
aap
सेक्टर-46 में कार्यक्रम का आयोजन

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सेक्टर-46 में एक विशाल रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यहां उनके साथ भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा और पूर्व मंत्री यशवंत सिन्‍हा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा और भारी संख्या में देशभर से कार्यकर्ता यहां जुटे। बसों और अपने वाहनों से लोग यहां पहुंचे हैं।
aap
संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

वहीं दोपहर करीब 2 बजे उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह नोएडा के सेक्टर-62 पहुंचे। जहां आप कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है और गरीब व किसानों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब जो चुनाव होंगे उसमें भाजपा का सफाया हो जाएगा। आज नोएडा में हमारे पार्टी संयोजक आ रहे हैं और वह यहां लोगों को संबोधित करने के अलावा उनकी समस्याओं पर भी बात करेंगे।
aap
10 सूत्रीय समस्याओं के समाधान करने की मांग

इस दौरान नोएडा जागरुक नागरिक संगठन ने आप नेता संजय सिंह को 10 सूत्रीय समस्याओं का समाधान कराने के लिए पत्र सौंपा और उनसे मांग की कि इनका निस्तारण करने में उनकी मदद करें। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष व नोएडा आम आदमी पार्टी महासचिव शैलेंद्र बर्णवाल ने बताया कि शहर में कई समस्याएं हैं जिनका समाधान वर्तमान सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा। इसके लिए हमने संजय सिंह को शहरवासियों की समस्याओं से अवगत कराया है।

Home / Noida / जब आम आदमी पार्टी का ‘गजनी’ सीएम केजरीवाल की रैली में पहुंचा तो देखकर सभी रह गए हक्के-बक्के

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो