30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतुल किशन शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन, साध्वी प्राची संग कई नेताओं ने दी बधाई

अपने काम से अपना नाम बनाने वाले अतुल किशन शर्मा ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। ट्विटर पर कई बड़े नेताओ के अलावा, साध्वी प्राची ने भी उन्हें बधाई दी है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Patrika Desk

Jun 09, 2023

msg891835523-22181.jpg

यूथ आइकन 2022 सुन कर आप लोगो में से कई लोगो के दिमाग में एक नाम तो ज़रुर आया होगा और शायद आप में से कई लोग इस व्यक्तित्व को जानते भी है। जी हाँ हम बात कर रहे है अतुल किशन शर्मा की जिन्होंने हाल में अपने जीवन के 25 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 29 मई 2023 को अपना जन्मदिन मनाया। इस दिन कई राजनेताओं के साथ सेलिब्रिटिज ने भी उन्हे जन्मदिन की बधाई दी।

आधुनिक युग के युवा प्रतिभाओं में गिने जाने वाले अतुल किशन शर्मा ने अपने 25वें जन्मदिन के दिन देश और विदेश की स्पोटलाइट पर चमक बिखेरी। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनका नाम काफी ट्रेंडिंग रहा था।इस खास दिन पर कई मंत्री और प्रमुख सेलिब्रिटीज़ ने उन्हे जन्मदिन पर बधाईयां दीं। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने भी ट्विट कर जन्मदिन की बधाई दी थी। उस दिन उनका नाम ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा था।

अमेरिका और लंदन के जानें मानें बिलबोर्डों ने अपनी ऊंची इमारतों पर उनकी फोटो लगाकार उनको जन्मदिन की बधाई दी थी। इस रौचक पल ने उनके जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया। इस उपलब्धि ने उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा की पहचान को और भी मजबूती से साबित किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें उत्साहित करते हुए कहा कि उनका समर्थन उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं, अतुल किशन ने अपने जन्मदिन को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया और इस खुशी को उनकी जीवन में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का उपकार भी माना है।

आप में से कई लोग शायद ये नहीं जानते हैं कि अतुल ने अपने सफर की शुरुआत 2015 से की थी और उस वक्त वो सिर्फ 17 साल के थे। इतने छोटे उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना आसान नहीं था, बोहोत सी मुश्लिलें आई रास्ते में लेकिन अतुल ने उन सबका सामना हिम्मत और जोश से किया। अतुल किशन इवेंट्स के सीईओ और फाउंडर भी हैं, इनकी कंपनी ने अक्की कल्याण, सुमित गोस्वामी, शिव पंडित, प्रांजल दहिया और वाईसी गुर्जर जैसे नामचीन आर्टिस्टो को लॉन्च किया हैं। अतुल का जन्म 29 मई 1998 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था और ये राजस्थान के रहने वाले हैं। वह शुरू से ही व्यवसाय की ओर उन्मुख और झुकाव रखते थे।

Story Loader