
प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने उसके घर जाना नाबालिग प्रेमी को भारी पड़ गया। नोएडा के रहने वाले 16 साल के लड़के को कुछ लोगों ने अगवा करके उसके साथ मारपीट किया। नाबालिग के साथ मारपीट के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और दोबारा उसे उसकी प्रेमिका से मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।
बेबी तुमसे मिलना है आ जाओ
दरअसल, नोएडा के गेझा गांव के रहने वाले 16 साल के लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड ने गुरुवार को फोन करके उसे गांव के शिव मंदिर पर बुलाया। लड़के ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने कहा कि बेबी तुमसे मिलना है गांव के बाहर वाली मंदिर पर आ जाओ। उसके बाद वह मिलने के लिए गया। जहां लड़की के पिता, भाई और उसके साथियों ने लड़के का अपहरण करके अपने साथ लेकर गए।
बेल्ट और बिजली के तार से पीटा
लड़के ने बताया कि उसका अपहरण करने के बाद लड़की के परिवार वाले किसी अनजान जगह पर उसको लेकर गए। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। लड़के ने बताया कि उसे बेल्ट और बिजली के तार से मारा गया और दोबारा लड़की से मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
लड़के के पिता ने की पुलिस से शिकायत
लड़के के साथ मारपीट और अपहरण की घटना पर उसके पिता दीपक कश्यप ने नोएडा के फेज 2 थाना क्षेत्र में लड़की के परिवार वालों पर FIR दर्ज कराया है। नोएडा के उपायुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि भंगेल गांव के रहने वाले दीपक ने बताया कि वह फोटो स्टेट का दुकान चलाता है। गेझा गांव में देशी शराब का ठेका चलाने वाले एक आदमी की बेटी से उनका बेटा बात करता था। इस बात से लड़की के परिवार वालों ने नाराज होकर उनके बेटे का अपहरण किया फिर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। लड़के के पिता के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
19 May 2023 11:51 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
