1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Bandh 2024: दिल्ली-नोएडा रूट के इन रास्तों पर लग सकता है जाम, बंद रहेंगी ये चीजें

Bharat Bandh 2024 Updates: किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसका असर ना सिर्फ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश में भी पड़ सकता है। यह बंद आज शाम 4 बजे तक चलेगा।

2 min read
Google source verification
Farmer_Protest_Bharat_Bandh_2024

संयुक्त किसान मोर्चा और दूसरे ट्रेड यूनियनों ने 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। इसके जरिए देश के किसानों और मजदूरों से आज अपने काम काज को पूरी तरह से बंद करने की अपील की गई है। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज के भारत बंद का समय क्या होगा और किन-किन चीजों पर खासा असर पड़ेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बंद 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्य सड़कों चक्का जाम हो सकता है।

किसान आंदोलन (Farmers Protest) के भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस संचालन, समाचार पत्र वितरण, विवाह समारोह, चिकित्सा दुकानें और बोर्ड परीक्षा के लिए जाने वाले छात्रों के प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

1. 130 मीटर रोड से डिपो राउंडअबाउट होते हुए परी चौक की ओर जाने वाले वाहन सुपरटेक राउंडअबाउट, होंडा सीएल चौक से पी-03 राउंडअबाउट, आईएफएस विला राउंडअबाउट होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
2. सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले वाहन एक्सपोमार्ट चौराहे से नॉलेज पार्क होते हुए एलजी चौराहे से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

3. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचौक होते हुए जाने वाले वाहन नॉलेज पार्क/एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से हिंडन कट/गलगोटिया कट होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

4. कासना से परीचौक होते हुए सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहन होंडा सीएल चौक से सुपरटेक चौराहा होते हुए 130 मीटर सड़क से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

5. चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सेक्टर 15, संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

6. डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन एलिवेटेड का उपयोग कर फिल्मसिटी फ्लाईओवर, सेक्टर 18 होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

7. कालिंदी बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

8. यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) का उपयोग करके दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होते हुए गंतव्य तक जा सकेगा।

9. पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा उतरने के बजाय दादरी, डासना होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की यूपी में एंट्री, शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने प्रमुख मांगों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) , खरीद की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी और व्यापक फसल बीमा समेत अन्य शामिल हैं।

Story Loader