1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर से दवाई लेकर घर लौट रहा था परिवार, तभी हुआ कुछ ऐसा कि महिला की हो गई मौत

तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
accident

डॉक्टर से दवाई लेकर घर लौट रहा था परिवार, तभी हुआ कुछ ऐसा कि महिला की हो गई मौत

ग्रेटर नोएडा। तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची समेत 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि ये हादसा ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली एरिया के चिठहेरा गांव के पास हुआ। कार चला रहा शख्स हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं फरार कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में प्राइवेट स्कूल की तरह प्राइमरी स्कूल में होना था काम, पहले ही खुल गई पोल

दरअसल, बाइक को टक्कर मारने के बाद आल्टो कार खुद भी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब इमरान अपनी पत्नी शबनम और बच्ची को दादरी स्थित एक डॉक्टर के यहां से दवाई दिलाकर अपने घर चिठहेरा गांव लौट रहा था। जैसे ही इमरान की बाइक गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत 6 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : 'छोटे हरिद्वार' में डूबने से हो रही लोगों की मौत पर भाजपा विधायक ने किया सनसनीखेज खुलासा

कार चालक और उसमें सवार लोग मौका देख घायल स्थिति में फरार हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद घायल दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजुक हालत देखते हुए गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में शबनम की मौत हो गई और घायल इमरान ओर उसकी बच्ची का इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Story Loader